5 Girlfriends fought for 1 Boyfriend in sonepur mela bihar

    Loading

    पटना: सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां कई तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं। जैसे जानवरों के वीडियो, लोगों की अजीबोगरीब हरकतें और कई तरह स्टंट वीडियो भी शामिल होते हैं। लेकिन, आज हम एक ऐसे वीडियो के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में एक युवक के लिए कई युवतियों (Women Fight) को लड़ते हुए देख सकते हैं। 

    दरअसल, ब्वॉयफ्रेंड या फिर गर्लफ्रेंड के लिए लोगों को आपस में भिड़ते देखा जाता है। इस दौरान होने वाली लड़ाई काफी भयानक और हैरान करने वाली होती है। हाल ही में बिहार के सोनपुर मेले में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। जहां, एक बॉयफ्रेंड के लिए पांच गर्लफ्रेंड (5 Girlfriends fought for 1 Boyfriend) एक दूसरे से भीड़ जाती है।

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, 5 लड़कियों में जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं। यह सब एक दूसरे के बालों को खींच रही हैं और एक दूसरे को मार रही हैं। इस वीडियो को देखकर हर किसी की आंखे फटी की फटी रह गई। जानकारी के मुताबिक, बिहार के सोनपुर मेले में एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने गया था। जहां उसकी चार अन्य गर्लफ्रेंड ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

    जिसके बाद मेले में ही सारी लड़कियां एक दूसरे से भीड़ गईं। एक ओर जहां ब्वॉयफ्रेंड मार खा रही अपनी गर्लफ्रेंड को बचाने की कोशिश कर रहा है, वहीं उन लड़कियों के बीच हो रही लड़ाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। इतना ही नहीं, यह लड़ाई इतनी बढ़ गई कि, आपस में ही लड़कियों ने एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।