हवाओं के साथ यूं खेलता है शख्स, निशाना देख उड़ जायेंगे होश, देखें- वायरल वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: वैसे से तो रोजाना आप सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो देखते होंगे, जो बेहद फनी होंते है या फिर बहुत ही मनोरंजनात्मक होते है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे वीडियो के बारे में बताने जा रहे, जिसे देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जायेगी। वैसे इंसान कई चीजों पर काबू कर सकता है, लेकिन हवा को भी अपने हिसाब से नचाना वाकई में बहुत लाजवाब है। शख्स के इस अनोखे हुनर की सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा हो रही है। आइए जानते है इस वीडियो के बारे में पूरी जानकारी… 

    शख्स का शानदार हुनर 

    दरसल होश उडा देने वाला यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ये शख्स रस्सी में बांधे लोहे के तीर से निशाने लगा रहा है। ये वीडियो वाकई में बहुत ही चौंकाने वाला है। चंद सेकंड के इस वीडियो को जब आप देखेंगे तो शायद पहली झलक में आपको इस पर यकीन न हो। बार-बार देखने पर आप जान पाएंगे कि कैसे ये शख्स जबरदस्त तरीके से निशाने लगा रहा है, जो बेहद देखने लायक है।

     चौंका देने वाला वीडियो 

    इस वीडियो की शुरुआत में आप देखते हैं कि सामने एक डंडे पर एक कैन लगी हुई है। करतब दिखा रहा शख्स हवा में रस्सी को घुमाता है और तीर को कैन की तरह उछाल कर फेंकता है और ये तीन नुमा नुकीला औजार जाकर सीधे कैन पर लगता है और वह फट जाता है। ऐसे तो कई हंफर हमें रोजाना देखने के लिए मिलते है, लेकिन यह वीडियो वाकई में होश उड़ा देने वाला है। 

     

    यूं हवा में लगाता है निशानें

    बता दें कि इस हुनरमंद शख्स का करतब यहीं खत्म नहीं होता। आगे वीडियो में आप देख सकते हैं कि रस्सी को फुल स्पीड में घुमाते हुए ये शख्स पहले कैन को हवा में उछालता है फिर रस्सी में लगे तीर को दूर से ही उस ओर फेंकता है, नजरों पर विश्वास करना मुश्किल होता है लेकिन जी हां ये सच है कि तीर जाकर निशाने पर लगता है और कैन फट जाता है। ट्विटर पर इस वीडियो को देखने वाले लोग इस शख्स के टैलेंट की खूब सराहना कर रहे हैं और इसे बेहद हैरतअंगेज बता रहे हैं। अब ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है हर कोई इस वीडियो को देख हैरान है।