22 Thousand Haircut
22 Thousand Haircut

    Loading

    लोग अच्छा दिखने के लिए अपने ऊपर कई रूपये खर्च करते है। लड़कियां या महिलाएं अपने बालों पर मेकअप पर हजारों रूपये खर्च कर डालती है। वह महंगे सैलून में जाती है अपना मेकओवर करती है, हेयरकट करवाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर हेयरकट (Haircut) को लेकर अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने अपने हेयरकट पर 22 हजार रुपये (22 Thousand Haircut) खर्च कर दिए। इतनी कीमत सुनकर आपको हैरानी जरूर। उसे भी हैरानी की बात यह है कि महिला हेयरकट के बाद खुद को आईने में देखकर रोने लगी।

    महिला ने अपना वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपने बालों को कुछ नया लुक देना चाहती थी। जिसके लिए उसने अपने बालों को महंगे सैलून में कटवाने का निर्णय लिया। जिसके लिए महिला ने 200 पाउंड (करीब 22 रुपये) खर्च किया। लेकिन जब महिला ने अपने बालों को देखा तो वह हैरान रह गई और वह अपने पुराने बालों को ढूढ़ने लगी।

    उन्होंने कहा कि बार्बर ने उसके बालों को  ऐसा काट दिया कि उसके साथ सब गड़बड़ हो गया। इसका वीडियो महिला ने पोस्ट किया और वीडियो में महिला कह रही है कि सैलून वाले ने मुझे बर्बाद कर दिया। महिला ने गुस्से में कहा कि मैं अब किसी के हेयर स्टाइल के पीछे नहीं भागूंगी। मैंने बिना योजना के 8 इंच बाल कटवा लिया।

    सैलून वाला स्टाइलिस्ट काटता रहा और मैं आंसू बहा रही थी। महिला अपने बाल कटवाने के निर्णय पर पछता रही थी। महिला ने यह नहीं बताया की उसे यह हेयर स्टाइल क्यों बुरा लगा। लेकिन वह अपने बालों को लेकर कह रही है कि वह इसे जल्द से जल्द ठीक करेगी और अपने बालों के लेकर सैलून के मैनेजर से बात करेंगी।