agreement-the-bride-did-with-the-groom-before-marriage-bride-made-agreement-on-stamp-paper-with-groom-to-obey-after-marriage

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है।

    Loading

    नई दिल्ली, पूरी दुनिया में शादियों (Wedding Season) का सीजन शुरू है। सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों के वीडियोज और तस्वीरें वायरल होते रहते हैं। लोगों को भी शादियों के वीडियो अच्छे लगते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन (Bride) ने 7 फेरे लेने से पहले कुछ ऐसा किया, जिसे देख सब लोग हैरान रह गए। 

    सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर makeupbybhumikasaj नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देख सकते है कि, एक दुल्हन तैयार होकर बैठी है। वहीं, दुल्हन के हाथ में एक लिफाफा है, जिस पर confidential लिखा है। दुल्हन लिफाफा खोलकर एग्रीमेंट पेपर्स दिखाती रही है, जिसे स्टाम्प पेपर पर बनाया गया है। पेपर के ऊपर लिखा है करण और हरषु का लव एग्रीमेंट। इस एग्रीमेंट में कुछ शर्तें लिखी हैं, जिन्हें दुल्हन पढ़कर बताती है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bhumika | Makeup Artist (@makeupbybhumikasaj)

    इस वायरल वीडियो में दुल्हन कहती है कि इस एग्रीमेंट के बाद ही शादी होगी। दुल्हन ने कहा कि शादी से पहले दूल्हे को इस पेपर पर साइन करना होगा, तभी वो सात फेरे लेगी। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, क्या आपने कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड शादी के बारे में सुना है?

    ये हैं शर्तें

    • दूल्हे को हर रात बीवी के साथ करियोके गाना होगा।
    • कभी वेब सीरीज के स्पॉइलेर्स नहीं देने हैं।
    • कम से कम दिन में तीन बार आई लव यू कहना है।
    • दुल्हन के बिना कभी बोनलेस चिकन नहीं खाना है।
    • किसी भी बात पर कसम कहने के बाद केवल सच ही बोलना है और मरते दम तक उसे प्यार करना है।

    अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे है। लोगों को दुल्हन का यह अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है।