गजब: दुल्हन को दिया चौंकाने वाला तोहफा, जब देखा तो उड़ गए होश, देखें- वायरल वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: भारत में शादियों का एक अलग ही माहौल होता है, यहां शादी में ढेर सारी मस्ती और चारों और ख़ुशी छाई होती है। ऐसे में दूल्हे के दोस्त मस्ती का एक भी मौका नहीं छोड़ते। जी हां ऐसा ही एक मस्तीभरा वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है, जिसे देख कर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। जी हां दरअसल दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को  शादी में जो तोहफा दिया है वह बेहद देखने लायक है। 

    दुल्हन को मिला अनोखा गिफ्ट

    इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो  (Viral Video) में आप देख सकते है कि शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन (Bride Groom) स्टेज पर बैठे होते है। तभी उनके किसी दोस्त ने बड़े से बॉक्स में एक गिफ्ट दे दिया। दुल्हन गिफ्ट देखकर बेहद ही एक्साइटेड हो गई और उसने स्टेज पर ही उसे खोलने का फैसला किया।

    दुल्हन ने जैसे ही गिफ्ट को खोलना शुरू किया तो वह हैरान रह गई, क्योंकि एक डिब्बे के अंदर एक और डिब्बा था। ऐसे में वो गिफ्ट खोले जा रही थी। इसके बाद उस डिब्बे के अंदर एक पैकेट था, जिसे खोलने पर उसे एक और पैकेट दिखाई दिया। ऐसे उसने कई बार पैकेट को खोला। इसके बाद जो निकला वह वाकई में बेहद चौंकाने वाला था। 

    दोस्त ने तोहफे के जरिए दिया संदेश 

    जी हां लेकिन जब दुल्हन ने आखिरी बार पैकेट को खोला तो वह चौंक गई। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे पैकेट में एक सर्जिकल मास्क दिखा। जैसे ही दुल्हन ने अपना अनोखा तोहफा यानी मास्क  देखा तो वह हंस पड़ी। तोहफा देखते है वह चौंक गई जी हां उसे भरोसा नहीं हुआ कि इतने बड़े से गिफ्ट के अंदर छोटा सा मास्क। हालांकि, दोस्त का मकसद था कि कोरोना काल में शादी के वक्त भी मास्क पहनकर रखना चाहिए।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by memes | news | comedy (@ghantaa)

     

    वीडियो को लोगों ने किया पसंद

    बता दें कि यह वीडियो जिसने भी देखा हंस-हंसकर लोटपोट हो गया। इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर घंटा नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब पसंद कि। आपको बता दें कि इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। कोरोना को लेकर हमें  अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए, ऐसे दौर में मास्क बहुत जरुरी है। इस महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए दुल्हन को एक अनोखा तोहफे के तोर पर मास्क दिया गया, इस वीडियो की लोग बहुत सराहना कर रहे है।