PIC: Instagram
PIC: Instagram

    Loading

    अमेरिका: आज के समय में यह ट्रेंड चलने लगा है कि लोग आसमान की ऊंचाई में जाकर अपने पार्टनर के साथ शादी कर रहे हैं या फिर रोमांस कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही किया है अमेरिका की एक मॉडल ने। इस मॉडल ने हवा में हजारों फीट की ऊंचाई पर जाकर अपने पार्टनर के साथ रोमांस किया है। जिसके लिए उसने विमान किराए पर लिया। अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली 24 साल की मॉडल कजुमी स्क्वार्ट्स ने बताया कि उसने अमेरिका के Las Vegas के ऊपर उड़ते हुए अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाए हैं। 

    आज के समय में फ्लाइट में सेक्स को लेकर दुनियाभर में Mile High Club टर्म का यूज़ किया जा रहा है। फ्लाइट में सेक्स करने वाले लोग खुद को Mile High Club का सदस्य बताते हैं। अब इसी अनौपचारिक क्लब में कजुमी भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने भी एक फ्लाइट को किराए पर लेकर हवाओं में अपने पार्टनर के साथ रोमांस किया है। 

    डेली स्टार की रिपोर्ट की मानें तो, कजुमी ने बताया कि उन्हें हजारों फीट की ऊंचाई पर रोमांस करने के लिए विमान किराए पर देने वाली एजेंसी ने उन्हें बड़ी मुश्किलों के बाद विमान किराए पर देने के लिए तैयार हुई। मॉडल ने इस अनुभव को काफी रोमांचक बताया। उसने बताया कि वह अपने इस लम्हे को कैमरे में कैद करने की कोशिश भी की थी। वह बताती है कि उन्होंने हवा में रोमांस करने के लिए एक घंटे के लिए फ्लाइट  किराए पर लिया था।

    बता दें कि, हवा में रोमांस करने के लिए अमेरिका की कई कंपनियां औपचारिक तौर पर कपल को विमान किराए पर देती है। एक कंपनी का नाम लव क्लाउड है, जो 45 मिनट की ऐसी फ्लाइट के लिए करीब 74 हजार रुपये लेती है। वहीं, अगर कपल विमान में शादी करना चाहता है तो इसके लिए उसे 89 हजार रुपये चुकाना पड़ता है। जबकि खाने के लिए (one-course meal) लोगों को 7400 रुपये अलग से देने पड़ते हैं। Love Cloud नाम की कंपनी की स्थापना 40 साल के पायलट एंडी जॉनसन ने की है।