Gold Jewellery
Representative Pic

    Loading

    नई दिल्ली: हाल ही में पर्स चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था, ऐसे में अब चोरी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे। जी हां इस आंटी ने जिस होशियारी से सोने की चोरी की है उसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल सोने की चोरी करने वाला यह वीडियो अब वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। जैसा की हमने आपको बताया यह वीडियो एक चोरनी से जुड़ा है जो जूलरी शॉप पर सोने के गहने खरीदने पहुंची। मगर इस दौरान उसने इतनी सफाई से सोना चुरा लिया कि देखने वाले बस देखते रह जाएं। 

    बड़े चालाकी से चुरा लिया सोना 

    आपको बता दें कि इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है और बड़ी तादाद में लोगों ने इस पर कमेंट्स भी कर रहे है। सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि चोरनी एक अन्य महिला के साथ जूलरी शॉप पर सोने के आभूषण खरीदने पहुंची हैं। इसमें मालिक कहे अनुसार उन्हें सोने के गहने दिखा रहा है।  इसमें चोरनी एक-एक कर सोने के आभूषण देख रही हैं कि तभी सुनार से पीछे रखे आभूषण भी दिखाने के लिए कहा।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by BKS 💕💗 (@memes.bks)

    हाथों हाथ सफाई   

    हालांकि उसने जैसे ही पीछे देखा चोरनी ने तुरंत सोना उठाकर अपने मुंह रखा और इसे निगल गईं। वीडियो के इस फ्रेम में ये दृश्य देखने लायक होता है, जिसे देख आपके भी होश उड़ जायेंगे। हैरान करने वाले ये वीडियो इंस्टाग्राम पर memes.bks नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है। वीडियो अभी तक 12 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और बड़ी तादाद में लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी है।