Pic : Sach Kadwa Hai
Pic : Sach Kadwa Hai

    Loading

    नई दिल्ली : जब भी हम किसी दुकान पर राशन का सामान लेने के लिए जाते हैं तो सामान ज्यादा होने पर हमें उसे बोरी (Bori Wala Plazo) में पैक करके दिया जाता है। जिसका यूज आमतौर पर हम सामान उठाने के लिए ही करते है। मगर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे कि कैसे एक बोरी से प्लाजो बनाया गया है। जी हां, पहनने वाला प्लाजो उससे भी ज्यादा हैरान तो आप तब रह जाएंगे जब उसकी कीमत सुनेंगे।

    यूजर्स ने उर्फी जावेद से की तुलना 

    तो वहीं बोरी वाले प्लाजो और उसकी कीमत देखकर लोगों ने इसकी तुलना उर्फी जावेद के कपड़ों से कर डाला। दरअसल, ऊर्फी जावेद को फैशन ट्रेंड के लिए जाना जाता है जो आए दिन अपने अजीबोंगरीब कपड़े के लिए सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वो फोटोज एड्रेस बना लेती है तो कभी कुछ और। तो चलिए आपको बताते हैं बोरी वाले प्लाजो के बारे में। 

    बोरी वाला प्लाजो

    दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं की किसी कपड़े की दुकान पर एक बोरी वाला प्लाजो टंगा हुआ है। जो बोरी जैसा दिख रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस तरह बोरी पर प्रिंट में कुछ लिखा हुआ होता है उसी तरह इस प्लाजो पर भी प्रिंटिंग करके नंबर आदिल लिखा हुआ है। इसके बावजूद भी उसकी कीमत बेहद चौंकाने वाला है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sach Kadwa Hai (@sachkadwahai) 

    कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

    दरअसल, इस बोरी वाले प्लाजो की कीमत ₹100 या ₹200 नहीं हजार और 2000 भी नहीं बल्कि पूरे 60000 है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना इस बोरी वाले प्लाजो की कीमत ₹60000 है। जिसे जानकर लोग दंग रह गए हैं। 

    यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

    गौरतलब है कि बोरी वाले प्लाजो का वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे  रहे हैं। एक यूजर ने तो यह तक पूछ लिया कि ये दुकान उर्फी की है क्या? तो वही दूसरे यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा, “हमारे घर पर बहुत पड़ा है, अब तो पैसा ही पैसा” तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, “दिस इज ओनली फॉर  उर्फी जावेद यानी यह केवल उर्फी जावेद के लिए है।”