प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के लिए खरीदी 4 करोड़ की अंगूठी, तभी सामने आई चौंकाने वाली असलियत

    Loading

    नई दिल्ली: प्यार का दूसरा नाम भरोसा होता है। जहां भरोसा नहीं वहां प्यार का रिश्ता ज्यादा देर तक नहीं टिक सकता। जहा प्यार में एक ने भी धोखा देना शुरू किया तो वह रिश्ता वही डगमगाने लगता है, फिर उस रिश्ते की ज्यादा उम्र नहीं होती। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है। जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। आइए जानते है क्या है पूरा मामला.. 

    दरअसल ब्रिटेन में रहने वाला एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को बहुत ज्यादा प्यार करता था, इसलिए उसने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए 4 करोड़ की रिंग खरीदी थी, लेकिन युवक की गर्लफ्रेंड ने जो किया वह बेहद चौंकाने वाला था। जी हां दरअसल प्रेमिका युवक को पीठ पीछे उसे धोखा दे रही थी।

    प्रेमिका के लिए बनवाई 4 करोड़ की रिंग 

    द मिरर की खबर के अनुसार, आपको बता दें कि ब्रिटेन के रहने वाले 25 वर्ष के मोस मेफेयर (Mohs Mayfair) अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पिछले 6 महीने से रिलेशनशिप में थे। इतना ही नहीं बल्कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी जान से ज्यादा मोहब्बत करते थे। अपनी गर्लफ्रेंड के ऊपर वह लाखों खर्च करते थे, इसके बाद भी उनकी गर्लफ्रेंड बेवफा निकल गई। इसकी जानकारी जब मोस को हुई तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई, अचानक से उसके लिए पूरी दुनिया बदल गई। 

    गर्लफ्रेंड पर खर्च करता था मोटी रकम 

    दरअसल मिली खबर के अनुसार, अपने 6 महीने के रिश्ते को मोस ऑफिशियल करने जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने 4 करोड़ रुपये की एक महंगी प्रपोज़ल रिंग का ऑर्डर भी दे दिया था। इसी दौरान उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड की सच्चाई का पता चल गया। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए बेहद ही सुंदर रिंग ऑर्डर किया था। जोस ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड पर हर महीने मोटी रकम भी खर्च करते थे, क्यों की वह अपनी प्रेमिका से बहुत प्यार करते थे।

    गर्लफ्रेंड दे रही थी धोखा

    हर प्यार करने वाला इंसान सोचता है की वो अपने पार्टनर को बहुत खास महसूस करवाएं। थी वैसे ही अपनी गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील करवाने के लिए उन्होंने 4 करोड़ की रिंग बनवाई थी। आपको बता दें कि वह हर महीने अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराते थे और महंगे-महंगे गिफ्ट्स देते थे। इस बारे में उन्होंने बताया कि वह 6 महीने पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड के संपर्क में आए थे।

    प्रपोज करने से पहले उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड की बेवफाई का पता चला, जो उनके पीठ पीछे किसी और लड़के से मिलती-जुलती थी। इसके बाद उन्होंने बिना बताए अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया।