सावधान : जानें हर हफ्ते कितना प्लास्टिक खा जाते है आप ? रिपोर्ट पढ़कर चौंक जाएंगे

    Loading

    नई दिल्ली : यदि हम आपको कहें कि आप रोजाना खाने के साथ प्लास्टिक कहते है, तो क्या आपको इस बात पर विश्वास होगा। जी नहीं ना ? लेकिन ये सच बात है कि हर एक इंसान एक हफ्ते में काफी प्लास्टिक खा जाता है। हैरान करने वाली बात यह है कि आपके पूरी उम्र का अंदाजा लगाएंगे तो इसका डेटा बहुत बड़ा है। एक रिपोर्ट के माध्यम से आज हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी दे रहे है…… 

    हर हफ्ते कितना प्लास्टिक खा जाते है? 

    अगर आप इस भ्रम में है कि आप प्लास्टिक नहीं खाते तो आज हम आपको बता रहे है की आप हर हफ्ते या हर साल कितना प्लास्टिक खा जाते है या आपके शरीर में चला जाता है। जानते है ये आपके शरीर में कैसे जाता है और इसकी क्या वजह है। साथ ही ये भी जानते है कि प्लास्टिक आपके लिए कितना खतरनाक है और कितना प्लास्टिक आपके शरीर में जाता है। 

    एक रिपोर्ट के अनुसार 

    डीडब्ल्यू की एक रिपोर्ट के अनुसार, हवा, पानी और खाने में प्लास्टिक घुला हुआ है। हैरान करने वाली बात यह है कि हर हफ्ते आप 5 ग्राम माइक्रोप्लास्टिक खा रहे है। यानी इसका मतलब आप एक क्रेडिट कार्ड जितना प्लास्टिक हर हफ्ते खा रहे है। आपको बता दें कि रॉयटर्स के हिसाब से एक साल में इतना प्लास्टिक खा जाते है, जितना एक फायरमैन के हेलमेट को बनाने में लगता है। 

    ढाई किलो से ज्यादा प्लास्टिक 1 साल में खा जाते है  

    इसका मतलब यह है कि हम हर साल ढाई किलो से ज्यादा प्लास्टिक खा जाते है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते है की आप पूरी जिंदगी में कितना प्लास्टिक खा जाते है। आपको बता दें की इस रिपोर्ट के अनुसार 20 किलो तक प्लास्टिक हम अपने पूरी जिंदगी में खा लेते है।

    जानें कैसे शरीर में जाता है प्लास्टिक 

    एक रिपोर्ट ने इस बात का खुलासा किया है की हमारे शरीर में कैसे प्लास्टिक जाता है। अलजजीरा ने अपनी एक रिपोर्ट में WWF इंटरनेशनल के हवाले से लिखा है कि पीने वाले पानी से लेकर खाने की चीजों के जरिए आपके शरीर में प्लास्टिक चला जाता है। इतना ही नहीं यहां तक हवा में भी प्लास्टिक की मात्रा होती है। जो धीरे-धीरे आपके शरीर में जा रहा है। इससे आपकी सेहत पर खतरनाक असर हो रहा है। आपका पाचन तंत्र भी इससे प्रभावित हो रहा है। 

    कचरा फैला रहे है इंसान

    आपको बता दें कि दुनिया का एक तिहाई प्लास्टिक पैकेजिंग में खपता है। जर्मनी में हर व्यक्ति 38 किलो प्लास्टिक कूड़ा पैदा कर रहा है। वही यूरोप में हर साल हर व्यक्ति 24 किलो तक का प्लास्टिक कूड़ा पैदा करता है। आपको बता दें कि जितना ज्यादा आप पैसा खर्च कर रहे है उतना ही ज्यादा आप प्लास्टिक का इस्तेमाल बढ़ा रहे है। ऐसा माना जा रहा है की ऑनलाइन शॉपिंग प्लास्टिक को बढ़ावा देने के लिए बड़ा दोषी है। प्लास्टिक सदियों तक नहीं गलता है ऐसे में यह हम सब के लिए बेहद खतरनाक है। 

    एक बॉटल नष्ट होने में लगते है इतने साल

    कई रिपोर्ट से यह बात सामने आयी है की एक बोतल को गलने में १०० साल से अधिक का समय लग जाता है। और प्लास्टिक बैग को नष्ट होने में तो 500 साल से भी ज्यादा वक्त लगता है। ऐसे में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि किस तरह प्लास्टिक आपकी सेहत और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है।