Photo - Instagram
Photo - Instagram

    Loading

    नई दिल्ली : ब्यूटी कॉन्टेस्ट (Beauty Contest) का हिस्सा बनना हजारों लड़कियों का सपना होता है। जिसमें लड़किया मिस यूनिवर्स जैसी कई कॉन्टेस्ट का हिस्सा बनती हैं। जिसमें कैंडिडेट का ब्यूटी से लेकर ब्रेन तक हर चीज परखा जाता है। आपने अब तक कोई भी ऐसी कंटेस्टेंट नहीं देखा होगा जो इंग्लैंड जैसे ब्यूटी पेजेंट (England Beauty Pageant) में हिस्सा लेने के दौरान भी वहां बिना किसी मेकप के पहुंची हो। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसी ही एक लड़की के बारे में  बताने जा रहा है। 

    दरअसल, यह कहानी लंदन की रहने वाली 20 साल की मेलिसा राउफ (Melisa Raouf) की है। मेलिसा एक राजनीति की छात्रा हैं। जिसने इस साल मिस इंग्लैंड की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का फैसला किया और सबसे खास बात तो ये है कि मेलिसा ने इसमें बिना किसी मेकअप के जाने का फैसला लिया है। बता दें कि हर साल ये इवेंट Angie Beasly की तरफ से रखा जाता है। जिसमें भारी मात्रा में महिलाएं इसमें हिस्सा लेती हैं। 

    बिना मेकअप के पहुंची लड़की 

    इस इवेंट में 94 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ की कोई भी पार्टिसिपेंट उसमें न काजल-लाइनर, न ही लिपस्टिक बिना किसी मेकअप यानी एकदम सिंपल असली खूबसूरती के साथ सेमीफाइनल राउंड में पहुंची और लोगों को अपनी नेचुरल ब्यूटी से आकर्षित किया। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mel❤️ (@melisaraouf)

     बिना मेकअप के क्यों लिया हिस्सा 

    बता दें कि विदआउट मेकअप पर मेलिसा राउफ का कहना है कि वो आंतरिक खूबसूरती को बढ़ावा देना चाहती हैं। सेमीफाइनल राउंड के बाद अब वो फाइनल राउंड में भी बिना किसी मेकअप के नजर आएंगी। ऑर्गनाइजर की तरफ से साल 2019 में एक राउंड बिना मेकअप के रखा गया था, लेकिन मेलिसा राउफ पूरे इवेंट में बिना मेकअप के नजर आएंगी। लोग मेलिसा के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।