ज्यादा होशियारी पड़ी भारी, 3 कोबरा को परेशान कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ… देखें- वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: कई बार अति आत्मविश्वास हमारे लिए बहुत घातक होता है, या फिर  किसी काम को लेकर बहुत तजुर्बा होने के बाद भी अनचाहा कुछ हो जाता है। सांप एक ऐसा जानवर है जिसे आमतौर पर हर एक इंसान हात नहीं लगा सकता बल्कि डर के मारे वहां से भाग जाता है। वैसे तो आपने इंटरनेट पर सांपों से जुड़े कई सारे वीडियो देखें होंगे, लेकिन आज हम जिस वीडियो की बात कर रहे है, वह होश उड़ाने वाला है। दरअसल इस वीडियो में एक युवक तीन कोबरा सांपों के साथ खिलवाड़ करता दिख रहा है, इस दौरान शख्स के साथ जो होता है, वह उसे जिंदगी भर याद रखेगा।  आइए जानते है आखिर शख्स के साथ ऐसा क्या हुआ… 

    सापों से कर रहा था खिलवाड़ 

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स कोबरा सांपों को  यूं ही खिलौना समझ कर खेल रहा था और उन्हें परेशान कर रहा था।  तीन कोबरा सांप शख्स के सामने फन फैलाकर बैठे दिखाई देते हैं। आप देख सकते है कि तीनों सांप जंगल में बैठे नजर आ रहे हैं।  इस दौरान एक युवक आता है और सांपों के साथ खिलवाड़ करने लगता है। वह अपने हाथ-पैरों को हिलाता है, जिसे देखकर तीनों सांप उसे कॉपी करते दिखाई देते हैं। इसके बाद जो होता है वह होश उड़ा देने वाला नजारा होता है। 

    शख्स पर कोबरा ने किया हमला

    जी हां इसके बाद न जाने क्या होता है, उसमें से एक सांप अचानक शख्स पर डसने के लिए हमला कर देता है। सांप इतनी तेजी से हमला करता है कि युवक कुछ समझ नहीं पाता। वह शख्स के पैर चबाने के इरादे से उसके पैंट को पकड़ लेता है। गनीमत यह रही कि शख्स ने पैंट पहना हुआ था, वरना सांप उसका पैर चबा ही जाता। इसके बाद लड़का काफी मुस्तैदी से सांप का पूंछ पकड़ लेता है। 

     IFS अधिकारी ने साझा किया वीडियो

    आपको बता दें कि इस खौफनाक वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘कोबरा से निपटने का यह एक भयानक तरीका है। सांप हरकतों को खतरा मानता है और हरकत का पालन करता है। कई बार, प्रतिक्रिया घातक हो सकती है।’ वीडियो देखकर हर कोई चोन गया होगा, रूह कांपने वाला यह वीडियो को काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है।