Man doing catwalk in Mumbai loca
Pic : theguyinaskirt

Loading

मुंबई : आज के समय में क्या लड़का और क्या लड़की हर कोई अपने मन पसंद के कपड़े को पहनता है। वैसे तो आपने सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई तरह के वायरल हो रहे वीडियो को देखा होगा मगर क्या आपने कभी किसी लड़के को स्कर्ट पहनकर कैटवॉक करते हुए देखा है और वो भी ट्रेन (Local Train) में?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर ‘द गाय इन ए स्कर्ट’ नाम के अकाउंट से शेयर किए गए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स को मुंबई लोकल (Mumbai local) और मेट्रो के डिब्बे में कैटवॉक (catwalk) करते हुए देखा जा सकता है।

फिलहाल जो वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है उसमें शख्स फ्लोई स्कर्ट और सनग्लासेस पहने, मुंबई लोकल ट्रेन में कैटवॉक करते हुए दिखाई दे रहा है। जब वो वॉक शुरू करता है तो वहां मौजूद यात्री उसे घूरते रहते हैं। कुछ लोगों ने तो शख्स के चलने के स्टाइल का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SHIVAM BHARDWAJ🏳️‍🌈 (@theguyinaskirt)

गौरतलब है कि इस शख्स का नाम शिवम है। जो एक लोकप्रिय फैशन ब्लॉगर हैं और शानदार मेकअप वीडियो शेयर करते हैं। बता दें वायरल हो रहा है ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग इसपर अपना तरह-तरह से रिएक्शन भी दे रहे हैं। हैं।