Pic ; Twitter
Pic ; Twitter

    Loading

    उत्तर प्रदेश : अक्सर लोग जब कोई मन्नत मांगते है। तो वह मंदिर (Temples) और देव स्थानों में जाकर मुंडन करवाते हैं। आपने आज तक बच्चों, बड़ो या यु कहें इंसानों का मुंडन संस्कार करते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी भैंस का मुंडन होते हुए देखा है। हैरान हो गए ना, लेकिन यह बिल्कुल सच है। सोशल मीडिया पर भैंस के मुंडन संस्कार (Mundan Ceremony) का एक वीडियो इस वक्त सुर्ख़ियों में बना हुआ है। 

    दरअसल, यह दिलचस्प मामला उत्तर प्रदेश (UP) के हरदोई (Hardoi) जिले के बघौली थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां पर एक किसान ने नवरात्री के पहले दिन ही शुभ मुहूर्त के साथ पूरे विधि विधान से भैंस के बच्चे का मुंडन संस्कार किया है। मुंडन संस्कार के दौरान ढ़ोल-नगाड़े भी बजाये गए। बता दें कि इस मुंडन संस्कार में करीब 300 लोगों को दावत पर भी बुलाया गया था। भैंस के मुंडन का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है। 

    जानकारी के मुताबिक भैंस का मुंडन करने को लेकर शख्स का कहना है कि उनके भैंस के बच्चे पैदा होने के बाद मर जाते थे। जिसकी वजह से वो लंबे समय से परेशान था। इसी दौरान उसने एक बार गांव के एक मंदिर में देवी मां के समक्ष एक मन्नत मांगी थी। जिसके अनुसार अगर भैंस का बच्चा पैदा होने के बाद सकुशल रहेगा तो वह देवी मां के समक्ष पूरी विधि विधान से भैंस का मुंडन करवाएगा।