kohli

    Loading

    नयी दिल्ली. ये तो सभी को पता है कि टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) सोशल मीडिया पर हमेशा से ही काफी एक्टिव रही हैं। इतना ही नहीं समय समय पर धनश्री अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस से शेयर भी करती हैं। वे अपने डांस वीडियो को नियमित तौर पर पोस्ट करती हैं, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। कुछ समय से धनश्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भयंकर धमाल मचा रहा है, जिसमें वह विराट कोहली को मजे से डांस सिखाती नजर आ रही हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Dhanashree Verma Chahal (@dhanashree9)

    दरअसल खुद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस ‘बिहाइंड द सीन’ वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में चहल की पत्नी धनश्री ने विराट कोहली (Virat Kohli) को हुक स्टेप (Hook Step) सिखाने में मदद करते हुए भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में युजवेंद्र चहल, एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज समेत आरसीबी के कई खिलाड़ी एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

    गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल और धनश्री बीते साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। धनश्री एक बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं और उनके डांस वीडियो काफी वायरल होते हैं। इसके साथ ही धनश्री का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसपर 25।7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स भी हैं। धनश्री अनेकों बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करती हैं। साथ ही, वह हिप-हॉप की भी ट्रेनिंग भी देती है। इसके अलावा धनश्री ने साल 2014 में डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज नवी मुंबई से अपनी पढ़ाई पूरी की है।