(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली : प्यार से जुड़ी ऐसी कई तरह की कहानियां हमारे सामने आती है जिसे जानकर हमारी आंखें नम हो जाती है। ऐसी ही एक प्यार की दास्तां आज हम आपको बताने जा रहे है, जिसे जानकर आप भी भावुक हो जायेंगे। आईये जानते है पूरी खबर.. 

    प्यार की अनोखी कहानी 

    आपको बता दें कि ये मामला ब्रिटेन से सामने आया है जहां एक कपल की ख़ुशी से अपनी जंदगी जी रहे थे तभी ऐसा कुछ हुआ की खुशियां मातम में बदल गई। दरअसल गैलफ्रेंड का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में गर्लफ्रेंड गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में उसकी मौत भी हो गई। लेकिन मौत से पहले अस्पताल में ही उसके बॉयफ्रेंड ने उससे किया हुआ वादा निभाया तो लोगों की आंखें नम हो गईं। लोग बस नम आखों से प्यार का यह भावुक कर देने वाला नजारा देखते रह गए। 

    गर्लफ्रेंड का एक्सीडेंट 

    आपको बता दें कि यह घटना ब्रिटेन के एक शहर की है। ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक दूसरे को कई महीनों से जानते थे और एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बॉयफ्रेंड क नाम ग्रेग पीटर्स और लड़की का नाम एना लेगर है। कई महीनों से साथ में रहकर दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ चुके थे और वे जल्द ही शादी का प्लान कर रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इस बारे में अपने घर वालों को भी बता दिया था।

    एना की हालत बहुत खराब 

    इसी बीच एक दिन गर्लफ्रेंड एना अपने ऑफिस से लौट रही थी और तभी रास्ते में उसकी कार का भयानक तरीके से एक्सीडेंट हो गया। यह एक्सीडेंट इतना भयानक था कि एना के शरीर में कई गंभीर चोटें आईं उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने पहले ही बता दिया कि हालत बहुत गंभीर है और बचा पाना काफी मुश्किल होगा, इसके बाद डॉक्टरों ने इलाज करना शुरू कर दिया।

    बॉयफ्रेंड ने उठाया ये कदम 

    रिपोर्ट के मुताबिक एना को आईसीयू में ले जाते ही हालत और गंभीर हो गई। इसी दौरान उसके बॉयफ्रेंड ग्रेग ने एक बड़ा निर्णय लिया। जिससे सब हैरान रह गए। उसने परिजनों और डॉक्टरों से बात करके आईसीयू में ही एना से शादी की। एना बेहोश थी और वह लगभग कोमा में चली गई थी लेकिन ग्रेग ने उससे शादी की तो लोगों की आंखों से आंसू निकल आए। इस स्थिति में एना से शादी करने ले लिए भी एक खास वजह थी। 

    निभाया अपना वादा 

    दरअसल रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि ग्रेग ने अपना वादा निभाया जो उसने एना से किया हुआ था। शादी के कुछ घंटे बाद ही एना की मौत हो गई। ग्रेग उसे अपनी पत्नी के रूप में देखना चाहता था। लेकिन ऐसा सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही हो सका। शादी के बाद जो हुआ उसे देखकर ग्रेग पूरी तरह टूट गया।