dhoni
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली/रांची. यूँ तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) रिटायरमेंट के बाद भी अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। तो वहीं अब रांची (Ranchi) स्थित उनके फार्म हाउस (Farm House) के बहार हमेशा से ही प्रशंसकों की भीड़ जमा रहती है। लेकिन अब इन लोगों उनके फार्म हाउस के अन्दर भी जाने को मिलेगा। जी हाँ दोस्तों, पूर्व कप्तान धोनी का यह फार्म हाउस बीते गुरूवार को पहली बार, होली (Holi) के मौके जनता के लिए खोल दिया गया है। अब यह आज यानी शनिवार तक खुला रहेगा। 

    dhoni

    एम.एस धोनी के फार्म हाउस में की जाती है इसकी खेती

    दरअसल महेंद्र सिंह धोनी का सांबो गावं में स्थित यह फार्म हाउस कुल 43 एकड़ में फैला है। जिसमें कई तरह की खेती भी की जाती है जैसे बागबानी, मछली पालन, मुर्गी पालन और पशु पालन भी होता है। वहीं यहाँ हालिया दिनों में यहां स्ट्रॉबेरी, मूंगफली, गोभी, धनिया और शिमला मिर्च सहित कई अलग-अलग तरह की बेहतरीन सब्जियां भी उगाये जा रहे हैं। इतना ही नहीं फार्म हाउस में हाल ही में तरबूज और कस्तूरी तरबूज के भी किस्म लगाये गये हैं। 

    एक खरीदो एक मुफ्त 

    वहीं अनेकों लोग बीते शुक्रवार को इस फार्म हाउस को देखने आए हैं। वहीं कई लोगों ने सस्ते दाम पर फार्म हाउस की स्ट्रॉबेरी खरीदी। इतना ही नहीं फार्म हाउस घूमने आने वाले लोगों को आधुनिक खेती करने के कई आसान तरीके भी बताये गये। धोनी के कृषि सलाहकार रौशन कुमार ने मीडिया को बताया कि, “हम अभी लोगों को स्ट्रॉबेरी की खरीद पर एक खारीद पर दूसरा फ्री दे रहे हैं यानि 250 ग्राम का पैकेट खरीदने पर हम लोगों को 250 ग्राम का पैकेट फ्री दे रहे हैं। लोगों ने यहाँ अच्छी खरीददारी की।।” 

    इसके साथ ही बताया गया कि,”फार्म हाउस में खेती के दौरान देशी खाद का इस्तेमाल करते हैं, जबकि कीटनाशक और पेस्टिसाइड के इस्तेमाल से बचने पर जोर दिया जाता है।” वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह  धोनी जब खेल से समय निकाल कर फार्म हाउस पर पहुंचते हैं तब अपने फसलों की देखभाल में लग जाते हैं।