मेहंदी बिस्कुट
(Image-Instagram-sharmeendoeshenna)
मेहंदी बिस्कुट (Image-Instagram-sharmeendoeshenna)

Loading

नई दिल्ली: वैसे तो आपने अब तक अलग-अलग फ़ूड फ्यूजन के वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखें होंगे जो बहुत चौंकाने वाले होंगे, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो होश उड़ा देने वाला है। जी हां मेहंदी (Mehndi) को अक्सर आपने हाथों में लगाने के लिए इस्तेमाल किया होगा, लेकिन फ़िलहाल इसका जो वीडियो (Viral Video) सामने आया है वो आपने भी होश उड़ा देगा। आइए जानते क्या है पूरा माजरा 

जैसा की हम सब जानते है बच्चों को खाना खिलाना उनके माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती है। कुछ बच्चे तो ऐसे भी होते है जो बिल्कुल भी खाना नहीं खाना चाहते। ऐसे में सभी माता-पिता यही सोचते हैं कि बच्चों के लिए क्या खास बनाया जाए। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक अनोखे बिस्किट वीडियो (Mehndi Biscuit Viral Video) सामने आया है। 

अब तक आपने बच्चों के लिए तरह-तरह की चॉकलेट देखी होंगी। कुछ चॉकलेट का आकार जानवरों जैसा भी होता है। इसके अलावा बाजार में तरह-तरह के बिस्किट भी उपलब्ध हैं। जेली, क्रीम, चॉकलेट क्रीम, संतरा, स्ट्रॉबेरी जैसे अलग-अलग फ्लेवर वाले बिस्किट हैं। लेकिन क्या आपने कभी मेहंदी बिस्कुट खाया है? जी नहीं न? लेकिन वास्तव में ऐसा ही बिस्कुट बनाया गया है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला ने बिस्किट का मिश्रण बनाया है। फिर वह इस मिश्रण को हाथ के पंजे से एक सांचे में डालती है। उसने सारा मिश्रण उसमें डाल कर बेक कर लिया। अगले बेक्ड हैंड बिस्किट को सजाने के लिए उसने कार्टून की तरह उस पर कोई क्रीम नहीं लगाई।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sharmeen• Las Vegas Henna Artist (@sharmeendoeshenna)

 

कई बिस्कुट सादे क्रीमयुक्त होते हैं। या फिर कोई कार्टून बनाया जाता है, लेकिन इस महिला ने इन बिस्कुटों पर ठीक उसी तरह मेहंदी रचाई है, जैसे हाथों पर मेहंदी रचाई जाती है। मेहंदी बिस्किट का यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @sharmeendoeshenna पर पोस्ट किया गया है।  इस अनोखे बिस्किट को देखकर नेटीजन भी हैरान रह गए।