नई दिल्ली. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से आ रही एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के झाबुआ (Jhabua) जिले में महिला को निर्वस्त्र कर लाठी से पीटने वाले 4 आरोपियों को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मामले पर झाबुआ पुलिस ने बताया कि, आरोपी मुकेश कटारा समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
देश आज़ादी का 75 साल मना रहा है और देश के दिल मध्य प्रदेश में एक समाज एक महिला को सरेआम बेआबरू कर रहा है।#Jhabua #MP pic.twitter.com/KLjgcnuii7
— काश/if Kakvi (@KashifKakvi) August 11, 2022
Courtsey: KashifKakvi
घटना बाबत पुलिस ने बताया कि महिला मजरूह मेहरबान की दूसरी पत्नी थी। वह कुछ माह पूर्व मुकेश कटारा के साथ उसके यहां रहने चली गई थी। लेकिन अब वह वापस मजरूह के पास गांव रूपारेल वापस आ गई थी। इससे नाराज होकर मुकेश ने अपने साथियों के साथ पहुंचा और महिला को अपने साथ चलने के लिए तकादा करने लगा। महिला और अन्य लोगों के विरोध करने पर उसके साथ जोर जबरदस्ती और मारपीट की गयी।
MP | Victim woman left her husband 8 months ago&went to her lover. Y’day she returned to her husband. Lover could not tolerate this, kidnapped her after brutally assaulting her. Woman saved, accused lover & 2 accomplices arrested, hunt for others on: Arvind Tiwari, SP Jhabua pic.twitter.com/vLW044mxup
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 11, 2022
बताया जा रहा है कि, घटना बीते गुरुवार सुबह 11 बजे की है। मिली खबर के अनुसार, यहां मुकेश अपने साथियों के साथ रुपारेल पहुंचा। वहीं वह उस महिला को उसके घर से बाहर निकालकर मोटरसाइकिल पर जबरन बैठा कर ले जाने लगा। लेकिन इसका विरोध करने पर उसने और उसके साथियों ने महिला को निर्वस्त्र कर लाठी से सरेआम पीटा। इतना ही नहीं महिला और उसके पति दोनों के बेहोश होने तक उनके साथ मारपीट की गई है। इस घटना का तब ग्रामीणों ने वीडियों बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित महिला और आरोपी भी आदिवासी समाज से ही बताया जा रहे हैं।