Image-Twitter@tribalgulabo
Image-Twitter@tribalgulabo

Loading

नई दिल्ली: कृष्ण का मोह इस संसार का सबसे अद्भुत और अनोखा है। कृष्ण से प्यार कर बैठे लोग उनकी आराधना में लीन हो जाते है। जहां बात कृष्ण प्रेम में पागल होने की आती है तो सबसे पहले हमारे जहन में राधा आती है। जैसा कि  हम सब जानते है कृष्ण के न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में कई भक्त हैं। अक्सर कई बार हम सोशल मीडिया पर वीडियो देखते है कि पश्चिमी देशों में भी महिलाएं कृष्ण भक्ति में लीन नजर आती हैं। अब सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम महिला का कृष्ण प्रेम का वीडियो वायरल हो रहा है। कृष्ण भक्ति में मुस्लिम महिला ने जो किया उसे देखकर हर कोई हैरान है।आइए जानते है इस वायरल वीडियो के बारे में… 

मुस्लिम महिला की कृष्ण भक्ति 

जैसा कि हम सब जानते है इस समय रमजान चल रहा है। इसी बीच एक मुस्लिम महिला ने कृष्ण भक्ति का एक वीडियो शेयर किया है। तो इस वीडियो ने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला सोफे पर बैठी है। जैसा कि  आप वीडियो में देख सकते है कि उनके हाथ में एक किताब नजर आ रही है। उसके बाद वह उस किताब में पढ़ते हुए कुछ गाती नजर आ रही हैं।

मुस्लिम महिला ने गाई कान्हा की कव्वाली 

देखने से समझ में आ रहा है कि यह किताब की भाषा उर्दू लगती है, लेकिन किताब में पढ़कर महिला जब गाती है तो गाने के बोल में कन्हैया का ज़िक्र होता है। कन्हैया., याद है कुछ भी हमारी, ये शब्द इस महिला के मुंह से निकल रहे हैं। आपको बता दें कि यह कृष्ण पर आधारित कव्वाली है। वीडियो में दिख रही महिला का नाम वजीहा अतहर नकवी है। इस वीडियो को उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। वजीहा ने पोस्ट में कहा कि उन्हें रमजान की पूर्व संध्या पर नवाब सादिक जंग बहादुर हिल्म का मशहूर कलाम कन्हैया गाना गाकर बहुत खुशी हुई। 

 

तेजी से वायरल हुआ वीडियो 

कन्हैया कृष्ण के लिए एक गीत। पवित्र पैगंबर के लिए एक रूपक भी है। दक्षिण एशिया की इंडो-पारसी साहित्यिक परंपरा में यह आम बात थी, वजीहा ने एक ट्विटर पोस्ट में भी इसकी जानकारी दी। वजीहा ने ये वीडियो कुछ दिन पहले पोस्ट किया है। आपको बता दें कि यह 23 मार्च का वीडियो है। इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई कमेंट आ रहे हैं। इस महिला की जमकर तारीफ हो रही है। जहां भिन्न-भिन्न समुदाय के लोग धर्म के नाम पर एकदूसरे से लड़ रहे है वही इस वक्त यह वीडियो लोगों को काफी भा रहा है।