गाय-भैंस का ही नहीं बल्कि इन जानवरों का भी दूध पीते हैं लोग, जानकार रह जाएंगे हैरान

    Loading

    नई दिल्ली : हम सब जानते है, दूध उत्पादन में भारत पहले नंबर पर है। दूध हमारी सेहत के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। हमारे खान-पान में दूध का महत्व अधिक है। भारत देश पूरी दुनिया में दूध के प्रोडक्ट निर्यात करता है। वैसे तो सबसे अधिक गाय का ही दूध पिया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में कई अलग- अलग जगहों पर कई दूसरे जानवरों का दूध पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

    लोग ऊंट और भेड़ी का दूध पिते है यह तो आम बात है, लेकिन आज हम जो जानकारी आपको दे रहे है उसे जानकार आप हैरान रह जायेंगे। आपको बता दें कि बकरी के दूध को अपने सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। आम तौर पर सभी लोग गाय और भैंस का दूध पीते है, यह सामान्य बात है। लेकिन इन जानवरों के अलावा भी कई ऐसे जानवर है जिसका दूध पिया जाता है। तो चलिए जानते है,गाय भैंस के अलावा  किन जानवरों का दूध पिया जाता है….. 

    1. भेड़ का दूध 

    गाय और बकरी के अलावा भेड़ के दूध का भी सेवन किया जाता है। आपको बता दें कि भेड़ के दूध का उत्पादन भूमध्य सागर के आसपास के इलाकों में किया जाता है। चीन भेद के दूध उत्पादन में सबसे आगे है। इसके अलावा सीरिया, स्पेन, ग्रीस समेत कई देशों में भी भेड़ के दूध का उत्पादन होता है। साथ ही दुनिया के कई देशों में भेड़ों के डेयरी का विकास भी एकदम तेजी से हो रहा है।  

    2. ऊंटनी का दूध 

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के कई हिस्सों में ऊंटनी का दूध पिया जाता है। ऊंटनी का दूध भी बेहतर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। रेगिस्तान इलाके में लोग ऊंटनी के दूध का इस्तेमाल करते है। ऊंटनी के दूध का इस्तेमाल खाली पेय पदार्थों में ही नहीं बल्कि बीकानेर का राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र ऊंटनी के दूध से बने कई प्रोडक्ट भी तैयार करता है। ऊंटनी का दूध डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। 

    3. याक का दूध 

    ऊंचे इलाकों में और तिब्बती पठार जैसे हिस्सों में ज्यादातर याक का दूध पिया जाता है। साथ ही यहां याक के दूध से कई तरह के प्रोडक्ट भी तैयार किये जाते है। मार्केट में इनके प्रोडक्ट की बहुत ज्यादा मांग है। आपको बता दें कि भारत में लद्दाख में नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड भी याक के दूध के उत्पादन को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है। 

    4. घोड़ी का दूध 

    घोड़ी के दूध का इस्तेमाल मध्य एशिया के इलाके में किया जाता है। यहां गाय और भैंस नहीं मिलती है इस वजह से यंहा के लोग घोड़ी का दूध इस्तेमाल करते है। यहां के स्थानीय लोग घोड़ी के दूध के उत्पादन पर निर्भर है। आपको बता दें कि रूस और मध्य एशिया के लोग लंबे समय से घोड़ी का दूध पी रहे है। 

    5. जिराफ का दूध 

    आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन दुनिया में ऐसी जगहें भी है जहां जिराफ का दूध पाया जाता है। ऐसा कहां जाता है की जिराफ का दूध बेहद फायदेमंद तो नहीं होता है पर ये सेवक करने के लायक होता है। आपको बता दें कि जिराफ के दूध में विटामिन-ए, विटामिन-बी की मात्रा ज्यादा होती है। 

    6. सूअर का दूध 

    जानकर हैरान हो गए ना? जी हां दुनिया के कई जगहों पर सूअर का दूध पिया जाता है। आपको बता दें कि सूअर के दूध में काफी मात्रा में फैट पाया जाता है, इसलिए यह दूध कुछ लोगों के सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। साथ  ही सूअर के दूध में न्यूट्रिएंट्स की मात्रा गाय के दूध के मुकाबले अधिक होता है। आपको बता दें कि गाय  दूध में 3.9 प्रतिशत न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते है और सूअर के दूध में 8.5 प्रतिशत होता है। 

    7.बारहसिंगे का दूध 

    जानकार चौंक गए ना। जी हां बारहसिंगे का दूध भी पिया जाता है। बारहसिंगे का दूध भी गाय के दूध की तरह ही होता है।  कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर उत्तरी यूरेशिया और बेहद ठंडे इलाकों में किया जाता है।