अजीबोगरीब : जानिए दुनिया की वो हैरान कर देने वाली जगहें, जहां कभी नहीं डूबता सूरज

    Loading

    नई दिल्ली : दुनिया में कई ऐसी जगहें है जो अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली है। इस बात को हम जानते है कि एक दिन 24 घंटे का होता है, इसमें 12 घंटे सूरज की रोशनी होती है और बाकि बचे समय में शाम और रात में अंधेरा होता है, यह एक आम बात है जिसे हम सब जानते है। लेकिन आज हम जिस विषय पर आपको बताने जा रहे है उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां दुनिया में कई ऐसी जगहें है जहां सूरज नहीं डूबता, तो चलिए जानते है उन जगहों के बारे में….

    ये दुनिया की वो जगहें है जहां 70 दिनों से ज्यादा समय तक सूरज नहीं डूबता। इस खास और हैरान कर देने वाली बातों की वजह से ये जगहें पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है।  

    1. फिनलैंड 

    आपको बता दें कि फिनलैंड को झीलों की धरती कहां जाता है। यहां की हैरान कर देने वाली बात यह है कि गर्मियों में यहां के ज्यादातर जगहों पर 73 दिन तक आप सूरज देख सकते है। वही ठंडियों में आपको यहां सूरज की रोशनी नहीं दिखेगी। इसलिए लोग यहां गर्मियों में काम सोते है और सर्दियों में ज्यादा सोते है। यहां आप नॉर्दर्न लाइट्स को देख सकते है। साथ ही स्कीइंग का मजा भी ले सकते है।  

    2. नॉर्वे 

     नॉर्वे अपने आप में भेद नायब है। आर्कटिक सर्किल मने बसे नॉर्वे को Land of the MidnightSun कहा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी, यहां मई से जुलाई तक सूरज कभी नहीं डूबता और यह समय करीब 76 दिनों का होता है। वही नॉर्वे की ही एक जगह Svalbard में सूरज 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक चमकता रहता है। 

    3. Barrow, अलास्का 

    आप जानकर चौंक जायेंगे, मई के अंत से जुलाई के अंत तक यहां सूरज डूबता ही नहीं है और एक खास बात यह है कि नवंबर से आगे के 30 दिनों तक यहां सूरज बिकुल भी नहीं उगता। इसे यहां पोलर लाइट कहते है। यहां आप घूमने आएंगे तो आपको बर्फ से लदे पहाड़ और ग्लेशियर नजर आएंगे। आप यहां गर्मियों मने या सर्दियों में घूमने आ सकते है। 

    4. Nunavut, कनाडा 

    कनाडा का एक शहर है Nunavut, यहां लोगों की आबादी केवल तीन हजार के करीब है। यहां भी खास बात यह है कि यहां आप दो महीने तक 24 घंटे और सातों दिन सूरज की रोशनी देख सकते है। वही जड़ों मने यहां 30 दिनों तक अंधेरा छाया हुआ रहता है। 

    5. स्वीडन 

    स्वीडन खूबसूरती से सजी एक जगह है। यहां मई की शुरुआत से अगस्त के अंत तक स्वीडन में आधी रात के समय सूर्यास्त होता है और वही सुबह 4 बजते ही यहां सूर्योदय हो जाता है। यहां आप करीब 6 महीने तक constant sunshine को देख सकते है। स्वीडन  में आये तो यहां आपके लिए कई एक्टिविटी है जैसे यहां आप फिशिंग, ग्लोफिंग, ट्रेकिंग कर सकते है।