Pic Credit : Twitter
Pic Credit : Twitter

    Loading

    भारत के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) हमेशा अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं।  कई बार वे फनी वीडियोस (Funny Videos) और फोटोज (Photos) भी शेयर करते हैं जो बहुत जल्दी वायरल भी होने लगते हैं।  आपको बता दें की आनंद महिंद्रा भारत के लोकल टैलंट (Local Talent) को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं रखते हैं।  उनके अकाउंट पर शेयर की गई फोटो बहुत जल्दी वायरल होती हैं।  एक बार फिर उन्होंने फनी फोटो (Funny Photo) शेयर की है जो काफी तेज़ी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।  इस फोटो में एक हाथी को कपड़ा पहनाया गया है।  

    स्टाइलिश ड्रेस पहने हाथी को मिला अटेंशन 

    इस फोटो में आप देख सकते हैं की एक हाथी रोड पर पेंट-शर्ट पहने चल रहा है।  बैंगनी कलर की शर्ट के साथ सफ़ेद पेंट पहने हाथी अपने मालिक के साथ चल रहा है।  हाथी ने एकदम इंसानों की तरह कपड़ा पहना है।  हाथी को इन कपड़ों में देख राह चलते लोगों ने खूब पसंद किया।  कुछ ही मिनटों के भीतर इस पोस्ट को 6,000 से अधिक लोगों ने लाइक (Like) किया है। 

    लोगों ने पसंद किया आनंद महिंद्रा का ट्वीट 

    आनंद महिंद्रा ने 3 मार्च को ट्विटर (Twitter) पर एक नए पोस्ट में हाथी की तस्वीर साझा की।  जिसमें हाथी शर्ट और पैंट पहने हुए है।  आनंद महिंद्रा ने इसे “अतुल्य भारत,” कैप्शन (Caption) के साथ शेयर किया है।  इस तस्वीर पर एक सोशल मीडिया यूजर (Social Media User) ने लिखा, “ऐसा लगता है कि वह हाथी जींस पहने हुए है।  काफी फैशनेबल है। ” एक अन्य शख्स ने लिखा,  “महावत के लिए लूंगी और हाथी के लिए पैंट, कमाल है”।