(Image-Twitter-@IFLScience)
(Image-Twitter-@IFLScience)

    Loading

    नई दिल्ली: प्रकृति का खेल बहुत निराला होता है, कब क्या दिख जाए कोई नहीं बता सकता, वैसे तो दो मुंह वाले सांप की बाते अक्सर होती है, पर कभी देखने में नहीं आता, लेकिन अब यह दो मुंह वाला दुर्लभ सांप दक्षिण अफ्रीका के वेदवे में दिखा है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए जानते है इस दो मुंह वाले सांप के बारे में पूरी जानकारी… 

    मिला दो मुंह वाला सांप 

    जैसा की हमने आपको बताया दक्षिण अफ्रीका के वेदवे इलाके में बेहद दुर्लभ दो सिर वाला सांप (Two Headed Snake) पकड़ में आया है। आपको बता दें कि जिस जगह पर ये सांप मिला, उस प्रॉपर्टी के मालिक ने इसे एक कांच के बर्तन में रख दिया था। इसके बाद उसने सांप के संरक्षण के काम करने वाले निक इवांस को बुलाया। ताकि निक उसे लेकर जा सकें और अच्छे से उसकी देखभाल कर सकें। दरअसल निक इवांस केजेडएन एंफिबियन एंड रेप्टाइल कंजर्वेशन के संस्थापक हैं। 

    (फोटोः निक इवांस/फेसबुक)

    नहीं पहुंचाता कोई भी नुकसान 

    दरअसल उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर इस सांप की तस्वीर शेयर की है और इसके कैप्शन में लिखा है कि ”मैं हाल ही में उत्तरी डर्बन के ब्राई इलाके के पास था। तभी मेरे पास वेदवे (Ndwedwe) से एक तस्वीर आई। यह एक दोमुंहे सांप की तस्वीर थी। ये एक साउदर्न ब्राउन एग ईटर (Southern Brown Egg-eater) सांप है। यह किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता” इस तरह कैप्शन में लिखकर उन्होंने दो मुंह वाले सांप के बारे में जानकारी दी है। 

     

    दोमुंहा सांप को ये होती है दिक्कत 

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये दोमुंहा साउदर्न ब्राउन एग ईटर रात में घूमने वाला सांप है। हैरानी की बात तो यह है कि यह खतरनाक दिखने वाला सांप जहरीला नहीं होता। आमतौर पर इसकी पूरी लंबाई 30 इंच है, लेकिन इस दोमुंहे सांप की लंबाई मात्र 30 सेंटीमीटर थी। यानी यह एक बच्चा है। इस सांप के बारे में जानकारी देते हुए निक इवांस ने बताया कि दो सिर वाले सांप के साथ एक बहुत बड़ी दिक्कत होती है। वो ये कि किस दिशा में जाएं। एक सिर किसी और दिशा में तो दूसरा किसी और दिशा में जाना चाहता है, ऐसे में उन्हें सफर तय करने में दिक्कत होती है। 

    (फोटोः निक इवांस/फेसबुक)

    बिना दातों के फोड़ता है अंडा 

    इस सांप को अपने साथ हुए निक ने देखा कि आराम करते वक्त ये दोमुंहा सांप एक सिर के ऊपर दूसरा सिर रख लेता है। साउदर्न ब्राउन एग ईटर (Southern Brown Egg-eater) के नाम से ही स्पष्ट है कि ये अंडे खाता है। बता दें कि इसके दांत नहीं होते लेकिन इसके बावजूद यह एक बार में कई अंडे फोड़कर अंदर से पूरा पदार्थ खा जाता है। इतना ही नहीं बल्कि कई बार पूरा का पूरा अंडा सीधे निगल लेता है। इसके गर्दन में उन अंडों को फोड़ने की क्षमता होती है।  बाद में अंडे का खोल उगल देता है। 

    (फोटोः निक इवांस/फेसबुक)

    इस स्थिति में पैदा होते दोमुंहे सांप 

    दोमुंहे सांप देखना बहुत दुर्लभ होता है, ये बहुत कम देखने को मिलते हैं। इस स्थिति को बाइसिफैली (Bicephaly) कहते हैं। जब कोई जुड़वा पैदा होने से पहले अलग नहीं हो पाता तब ऐसी स्थिति बनती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दस हजार सांपों के जन्म पर कोई एक सांप इस तरह का दिखता है। लेकिन  हैरानी वाली बात यह है कि इनके जीवित रहने की संभावना बेहद कम होती है। बहुत कम ही दोमुंहे सांप लंबे समय तक जीवित रह पाते हैं, अब देखना यह होगा कि आखिर इसका जीवनकाल कितना है। 

    (फोटोः निक इवांस/फेसबुक)

    वैज्ञानिक करेंगे रिसर्च 

    हालांकि अब ये दोमुंहा सांप निक इवांस के पास से प्रोफेशनल लोगों के पास चला गया है। बता दें कि उसकी सेहत का ख्याल रखा जा रहा है। अब कुछ दिन उसकी स्टडी करने के बाद उसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा। क्योंकि वैज्ञानिक यह जानना चाहते हैं कि यह लंबा जीवित रहे। इसके लिए उसे जंगल में छोड़ना जरूरी है, उसके अपने प्राकृतिक रहवास में, ताकि वो खुशहाली से जिए। हालांकि इस तस्वीर को देख लोगों कि आंखें फटी की फटी है।