russian-tv-rain-staff-resigned-on-air-says-no-to-war-viral-video

यह फैसला टीवी रैन (TV Rain) के सभी कर्मचारियों द्वारा लिया गया।

    Loading

    नई दिल्ली, पिछले 1 सप्ताह से रूस और यूक्रेन के (Russia Ukraine War) बीच जंग शुरू हो गई। इस जंग में कई लोगों की जान गई। वहीं, सोशल मीडिया (Social Media) पर भी यूक्रेन की तबाही की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रहे है। इसी बीच खबर मिली है कि, रूस के एक न्यूज़ चैनल (Russian TV Channel) के सभी स्टाफ़ ने लाइव प्रसारण में “No To War” कहते हुए इस्तीफा दे दिया और स्टूडियो खाली कर दिया। यह फैसला टीवी रैन (TV Rain) के सभी कर्मचारियों द्वारा लिया गया। 

    मिली हुई जानकारी के मुताबिक, टीवी रेन  (TV Rain) के कर्मचारियों ने रूसी अधिकारियों द्वारा, यूक्रेन युद्ध के कवरेज पर इसके संचालन को निलंबित करने के बाद यह निर्णय लिया। इसके बाद चैनल के संस्थापकों में से एक नतालिया सिंधेवा ने अपने लास्ट टेलीकास्ट में ‘No To War’ कहा। इसके बाद कर्मचारियों ने स्टूडियो से वाकआउट कर लिया। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर @MikeSington नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। 

    TV Rain चैनल ने बाद में एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि, उसने अपना ऑपरेशन “अनिश्चित काल के लिए” निलंबित कर दिया है। सभी स्टाफ के इस्तीफे के बाद TV Rain चैनल ने ‘स्वान लेक’ बैले वीडियो चलाया। इस वीडियो को साल 1991 में सोवियत संघ के पतन के वक्त रूस में सरकारी टीवी चैनलों पर दिखाया गया था।