senior-citizen-doing-stunt-on-bike-video-getting-viral-watch-this-trending-video

बुजुर्ग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

    Loading

    नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर युवा के स्टंट (Stunt) और डांस (Dance) करते हुए वीडियो वायरल होते रहते है। ऐसे वीडियो लोगों को पसंद भी आते है। लेकिन, क्या आपने कभी बुजुर्ग (Senior Citizen) को युवा जैसे स्टंट और डांस करते हुए देखा है? अब सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक बुजुर्ग का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग चलती हुई बाइक पर स्टंट (Stunt) करता हुआ नजर आ रहा है। बुजुर्ग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

    हाल ही में yourenaturegram नाम के इंस्टाग्राम पेज पर इस बुजुर्ग का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में बुजुर्ग का जज्बा युवाओं से भी ज्यादा नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में देख सकते है कि, एक बुजुर्ग बाइक पर बैठकर कहीं जा रहा है। वह बाइक (Bike) चलाने के दौरान एक से बढ़कर एक स्टंट करता है। यह बुजुर्ग दोनों हाथ छोड़कर काफी दूर तक बाइक चलाता है। वह इसके बाद भी स्टंट करता रहता है। यह बुजुर्ग कभी चलती बाइक पर सीट पर उछलता है तो कभी कूदकर पीछे चला जाता है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by yournaturegram (@yourenaturegram)

    खास बात यह है कि, बुजुर्ग यह सब स्टंट दोनों हाथ छोड़कर करता है। अब सोशल मीडिया पर बुजुर्ग के जज्बे की तारीफ की जा रही है। कई लोगों का बुजुर्ग का यह अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है। कुछ लोग इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए बुजुर्ग की तारीफ कर रहे है। तो कुछ लोग इस  इसे गलत बता रहे हैं।