Image-Twitter
Image-Twitter

Loading

नई दिल्ली: मां-बेटे का रिश्ता सभी रिश्तों के परे होता है। एक बच्चे के लिए उसकी मां उतनीही महत्वपूर्ण होती है, जितना एक मां के लिए उसके बच्चे। लेकिन मां- बेटे से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। जी हां दरअसल 10 साल के एक लड़के को सड़क पर तेज रफ्तार कार दौड़ाते हुए पाया गया जिसे देख पुलिसवालें भी दंग रह गए। आइए जानते है पूरा माजरा…  

अमेरिका के मिशिगन का मामला 

पुलिस ने लड़के को पकड़ने के लिए उसके पीछे अपनी गाड़ी लगा दी। लेकिन लड़का हाईवे पर सरपट कार दौड़ाए जा रहा था। आखिर में जब वो पुलिस की गिरफ्त में आया तो हैरान कर देने वाली बता सामने आई। दरअसल इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।  यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला अमेरिका के मिशिगन का है। 

10 साल के बच्चे ने दौड़ाई कार 

पुलिस ने बताया कि नाबालिग जिस कार (2017 Buick Encore) को लेकर भाग रहा था, वो चोरी की थी. उसका कहना है कि अपनी मां से मिलने जाने के लिए उसके पास कोई साधन नहीं था, इसलिए उसने कार चुराई थी। इस कार की शुरुआती कीमत 20 लाख रुपये के करीब है। घटना को लेकर मिशीगन स्टेट पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि हाईवे पर एक नाबालिग उल्टे-सीधे तरीके से कार दौड़ा रहा है। 

 

इसलिए 10 साल के बच्चे चलाई कार 

इतना ही नहीं बल्कि जब एक टीम उसके पीछे लगी तो उसने अपनी कार और तेज कर दी। हालांकि, कुछ दूर जाकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि लड़के ने कार चोरी की थी और फिर उसी पर सवार होकर अपनी मां से मिलने जा रहा था। पुलिस के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि लड़के की हाइट 5 फीट से कम थी। मिशिगन के डेट्रायट (Detroit) में अपनी मां के पास जा रहा था। जब उसे रोका गया तो वो भागने की कोशिश कर रहा था। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

ऐसे में अब उसे पड़कने के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया। हालांकि, बाद में छोड़ दिया गया।फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़का बेतरतीब तरीके से कार दौड़ा रहा है। पीछे-पीछे पुलिस की गाड़ी चल रही है। लड़का कभी हाईवे के बाएं जाता तो कभी दाएं। गनीमत रही कि कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ। फ़िलहाल ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।