(Image-National Geography documentary)
(Image-National Geography documentary)

    Loading

    नई दिल्ली: कहा जाता है कि जैसे दुनिया में अच्छाई है वैसे बुराई भी है। लेकिन आज हम जिस बुराई की बात कर रहे है उसने सारी हदें पार कर दी। जी हां इंसान मांस का सेवन करता है यह हम सबके लिये आम बात है, लेकिन एक शख्स ‘इंसानी मांस’ का सेवन करता है यह बेहद शॉकिंग है। जी हां आपने सही पढ़ा है। दरअसल रूस में एक ऐसा शख्स है जो इंसान का मांस खाता है। जी हां दरअसल ये शख्‍स ने लोगों की हत्‍या कर उसका मांस खा गया। आइए जानते है इस नरभक्षी की क्या है कहानी…   

    इंसान का मांस खाता है शख्स 

    हम जिस शख्स की बात कर रहे है वह रूस का रहने वाला है, उसने जो किया वह वाकई में दिल दहला देने वाला है। ये नरभक्षी शख्‍स  अब  दुनिया में सबके लिए चर्चा का विषय बना हुआ है । इस हत्यारे का नाम व्लादिमीर (Vladimir Nikolayevich Nikolayev) है। जिसने दो लोगों की हत्या कर उनका मांस खाया था। हालांकि इसके बाद वो पकड़ा गया और जब मांस खाने को  लेकर कई खुलासे किया है।  सजायाफ्ता हत्यारे ने इस बारे में बात की है कि कैसे उसने पहली बार मानव मांस खाया। इसके बारे में उसने कई खुलासे किए।

    अब सलाखों के पीछे 

    आपको बता दें कि इस 63 वर्षीय व्लादिमीर को 1997 में इस जुर्म में मौत की सजा सुनाई गई थी लेकिन 1999 में उसे मौत की सजा देने पर रोक लगा दी गई और वो आज भी जेल में जिंदा रहकर सजा काट रहा है। ऐसे में जेल के अंदर उसने अपने इस क्रूरता भरे कारनामें के कई खुलासे किये है, जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। 

    मानव मांस खाने का अनुभव शेयर किया 

    जी हां हैरानी वाली बात यह है कि उसने इंसानी मांस खाने के बाद उसका अनुभव भी बताया है। आपको बता दें कि ये द कैनिबल’ के नाम से भी जाना जाता है। ‘इनसाइड रशियाज टफेस्ट प्रिज़न’ नामक के नेशनल ज्योग्राफिक ने इस शख्स पर डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है। जिसमें उसने पहली बार अपने द्वारा मारे गए व्यक्ति का मानव मांस खाने के बारे में उसने अपना अनुभव बयां किया। जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। 

    उबालकर खाया तो मजा नहीं आया तो फिर.. 

    आपको बता दें कि रूस का ये शख्स नरभक्षी के नाम से मशहूर है। दरअसल इस हत्‍यारें ने अपना जुर्म कबूला था कि इसने पहले दो शख्स को मारा उसके बाद उनका मांस खा गया था। उसने ये भी बताया कि जब उसने मांस को उबालकर खाया तो उसे मजा नहीं आया । इस कारण उसने दोबारा कत्ल किया और उसकी बॉडी को फ्राई किया तब उसको उसका टेस्ट बहुत अच्छा लगा। इस तरह उसने अपना अनुभव बताया है। 

     

    कैसे आई मांस खाने की कल्पना 

    इस बारे में उसने दिल दहला देने वाली सचाई बयां  की है। आपको जानकर हैरान होगी कि पहली बार जिस शख्स का उसने मर्डर किया उसने व्‍लादिमीर से लाइटर मांगा था दोनों ने शराब पी हुई थी जिसके बाद उनका झगड़ा हुआ और इसके बाद इसने हत्या कर दी। उसने कहा मैंने जब हत्या की तो उसका मांस खाने का मेरा कोई विचार नहीं था लेकिन जब उसकी लाश को ठिकाने लगाने की सोच रहा था तब ये दिमाग में आइडिया आया कि उसका मांस क्‍यों ना खा जाऊं। इस तरह इस नरभक्षी ने पहली बार मांस खाया। 

    अपने बच्चों को भी खिलाया इंसान का मांस 

    इतना ही नहीं बल्कि इस हैवान ने बच्चों तक को इंसान का मांस खिला दिया उसने कहा इसके बाद मैंने उसको बाथरूम में घसीटा और उसके शरीर के टुकड़े टुकड़े किए और उसे उबाल कर खाया लेकिन मजा नहीं आया। इसके बाद दूसरे शख्स का उसने मर्डर किया तब उसने उसे तेल में फ्राई करके खाया तब उसे उसका टेस्‍ट अच्छा लगा। हर तो तब हो गई कि जब उसने दूसरी बार अपने बच्चों तक को इंसान का मांस खिला दिया। इस घटना को सुनकर हर कोई दंग है।