आलसी पति से चिढ़ी पत्नी ने उठाया दुनिया का सबसे खौफनाक कदम, बॉडी के टुकड़े कर कड़ाही में पका डाला मांस

टेरेसा अपने आलसी पति से तंग आ गई थी। (Pic Credit: @srdjan.peric.906/Newsflash)

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कुछ ऐसी ख़बरें सामने आती है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाते हैं। कुछ खबरें तो लोगों को अंदर तक हिला कर रख देती है। अब ऐसी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला (Woman) ने अपने आलसी पति (Husband) से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया, जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। 

    हाल ही में खबर मिली है कि, एक पत्नी (Wife) ने अपने आलसी और कामचोर पति (Husband) से तंग आकर उसकी हत्या (Murder) कर दी और फिर उसकी बॉडी को काटकर कड़ाही में उबाल दिया। इस महिला का नाम टेरेसा है। टेरेसा अपने आलसी पति से तंग आ गई थी। टेरेसा ने पहले अपने पति को ड्रग्स (Drugs) देकर बेहोश किया और इसके बाद उसकी जान ले ली। पति की हत्या करने पर भी टेरेसा का गुस्सा कम नहीं हुआ, इसके बाद महिला ने जो किया उसके बारे में जानकर हर किसी के होश उड़ गए। टेरेसा ने  अपने पति के बॉडी को छोटे-छोटे टुकड़े में काटा और फिर उसे बड़ी सी कड़ाही में उबाल दिया। 

    मिली हुई जानकारी के मुताबिक, यह घटना सर्बिया के जरंजनीन की है। 10 मई को रात के 9 बजे ये घटना हुई। जिसमें अकेले रात का खाना बनाते हुए चिढ़ी महिला ने अपने पति को मार डाला। टेरेसा ने जब अपने पति की हत्या की तब वहां उसकी बेटी भी मौजूद थी। उसने अपनी मां के खिलाफ गवाही दी है। बेटी की पहचान डी एल्जे के तौर पर हुई। टेरेसा के पहले पति की बेटी है। बेटी ने बताया कि, उसके सौतेले पिता मर्डर के समय नशे में थे। लेकिन इसके बाद भी उन्हें खतरे का अहसास था। वो अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे और उसकी मां लगातार चाकू से हमला कर रही थी।

    फिलहाल टेरेसा पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं,  इस मामले में पूछताछ के दौरान टेरेसा ने पुलिस को बताया कि, वह अपने पति के आलस से तंग आ गई थी। उसका पति उसकी घर के कामों में नद्द नहीं करता था। इस वजह से अक्सर दोनों की काफी लड़ाइयां होती थी।