अजीब: महज़ 3 साल की उम्र में हुआ 250 किलो वजन, खा-खाकर हुआ ऐसा हाल कि दुनियाभर में हो रही चर्चा

    Loading

    नई दिल्ली: अक्सर हमें कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में पता चलता है, जिसे जानकर हम अचंभित हो जाते है। कभी कभार हम जो खरीदते है वह असल में वैसी नहीं होती। फिर कुछ दिनों बात इसकी असलियत हमें पता चलती है लेकिन उस वक्त हम कुछ भी नहीं कर सकते। जी हां ब्राजील के एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जिसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आइए जानते है पूरी खबर…. 

    दरअसल ब्राज़ील में रहने वाली एक महिला के साथ जो धोखा हुआ उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। बता दें कि ब्राज़ील में रहने वाली 59 साल की रोसएंजेला डोस सांतोस लारा (Rosangela dos Santos Lara) पेशे से एक टीचर है।

    वह तीन साल पहले वो मार्केट से एक मिनी पिग (सूअर का छोटा बच्चा) लेकर आई थी। महिला का कहना था कि सूअर देते हुए उसे बताया गया था कि ये सूअर छोटा सा पिगलेट ही रहेगा। लेकिन इसके बाद जो हुआ वह वकाई में बहुत अजीब था। बता दें कि अब मिनी पगलेट ढाई सौ किलो वजनी सूअर (Mini Piglet Turns To Giant Pig) में बदल गया है। 

    बता दें कि ब्राजील के इस रोसएंजेला  नाम के महिला ने पगलेट को खरीदने के बाद उसका नाम लिलिका रख दिया था। महिला को उम्मीद थी कि ये पिगलेट छोटा सा ही रहेगा और वो उसे गोद में लेकर घूमती रहेगी। लेकिन कुछ समय बाद ही पिगलेट का वजन बढ़ने लगा। आज लिलिका का वजन ढाई सौ किलो का हो गया है। अब इस सूअर के बारे में दूर-दूर तक चर्चा होने लगी है।

     

    लिलिका का वजन बढ़ता देख रोसएंजेला को अहसास हो गया था कि दुकानदार ने उसके साथ धोखा किया है। लेकिन इसके बाद भी वो लिलका से बेहद प्यार करती हैं। आपको बता दें कि 3 साल की लिलिका जो की एक मादा है वह एक दिन में करीब 6 किलो फल और सब्जियां खा लेती है। ब्राजील के इस महिला को अब उसका खाना काफी महंगा पड़ रहा है।

    फिर भी लिलिका के प्यार के चलते वह उसे पूरा खाना देती है। लिलिका के लिए ना सिर्फ एक अलग बेडरूम है बल्कि उस रूम में उसके लिए एक गद्दा भी है और एक पंखा भी लगाया गया है।