अजीब: पिता ने रचाई बेटी संग शादी, वजह जानकर हर कोई रह गया दंग

    Loading

    नई दिल्ली: भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में बेटियों (Daughter) को बहुत महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है, यहां तक की हमारे देश में लक्ष्मी (Lord Lakshmi) का दर्जा दिया जाता है, उन्हें बहुत पवित्र माना जाता है। बात करें पिता (Father) और बेटी (Daughter) के रिश्ते की तो ये बहुत ही ज्यादा अनमोल होता है। ये एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसकी तुलना किसी और रिश्ते से बिलकुल भी नहीं कर सकते। लेकिन इसी रिश्ते से जुड़ी एक बेहद अजीब खबर (Shocking News) आज हम आपको बताने जा रहे है, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। आइए जानते है पूरी खबर है…

    पिता से करवाते है लड़की की शादी 

    आपको बता दें कि दुनिया में कई ऐसे जगह भी हैं, जहां बेटियों की शादी उनके ही पिता के साथ करवा दी जाती है। हैरान रह गए न? लेकिन यह खबर सच है, बता दें कि अंग्रेजी वेबसाइट द गार्डियन के मुताबिक, ये हैरान कर देने वाली अजीबोगरीब परंपरा बांग्लादेश के मंडी जनजाति में है। दरअसल इस बांग्लादेश (Bangladesh) में रहने वाली मंडी जनजाति (Mandi Tribe) में लड़कियों की शादी उनके पिता से ही कर दी जाती है। इसके पीछे एक बेहद अजीब मान्यता भी जुड़ी जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। 

    बांग्लादेश की अजीब मान्यता 

    बांग्लादेश के इस अजीब प्रथा के बारे में  और भी जानकारी हम देने जा रहे है। आपको बता दें कि उस जनजाति की रहने वाली एक 30 साल की महिला ओरोला का कहना है की जब वह बहुत छोटी थी तब उसके पिता की मृत्यु हो गयी थी। तब उसकी मां की शादी नॉटेन नाम के किसी दूसरे आदमी से कर दी गई थी। अपने दूसरे पिता को देखकर वह हमेशा सोचती थी की वो कितने अच्छे हैं। जैसे वक्त बीतता गया वैसे एक तरह से लड़की को उसका दूसरा पिता पसंद आने लगा। 

    सदियों से चल रही मान्यता 

    ओरोला का कहना है की जब उसने जवानी की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाया था, तब उसे ये बात पता चली कि उनके दूसरे पिता नॉटेन ही उनके पति हैं। ये खबर सुनते ही ओरोला को जैसे लगा की वह कोई सपना देख रही है, मगर ये बात सच थी। दरअसल, ओरोला की शादी उसके पिता के साथ तब कर दी गई थी जब वो केवल 3 साल की थी।

    इस तरह से ओरोला का पिता ही उसका पति भी था। हालांकि आपको बता दें कि ये रिपोर्ट थोड़ी पुरानी है लेकिन आज भी इस कुप्रथा का चलन है। कई जगह होता ये है कि दुनिया कई चीजों में आगे निकल जाए, लेकिन कुछ कुप्रथाएं ऐसी होती है  जो आज भी बंद नहीं हुई है। 

    ये है इसके पीछे की वजह 

    दरअसल बांगलादेश के एक विशिष्ठ जनजाति की ये एक ऐसी प्रथा है, जहां कम उम्र में विधवा हुई लड़कियों की शादी दूसरे व्यक्ति से करवा दी जाती है और जब वो महिला किसी बेटी को जन्म देती है तो उसकी शादी भी उसी व्यक्ति से करवाई जाती है। इस मान्यता के पीछे एक और वजह भी है।

    माना जाता है कि कम-उम्र का पति नई पत्नी और उसकी बेटी का भी पति बनकर दोनों की सुरक्षा लंबे वक्त तक कर सकता है, इसलिए यहां बेटी की शादी पिता से करवा दी जाती है, ये बड़ी ही अजीब प्रथा होती है। हैरानी की बात ये है कि आज भी इस कुप्रथा को माना जाता है। सामाजिक और व्यक्तिगत तोर पर विकास करने में ऐसी कुप्रथाएं बाधा बनती है।