File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया में मां एकमात्र ऐसी होती है जो अपने बच्चे के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाती है, और समय आने पर अपनी जान भी दांव पर लगा लेती है। मां के लिए उसकी औलाद जान से भी बढ़कर होती है, लेकिन आज हम जी मां के बारे में आपको बताने जा रहे है उसके बारे में जानकर आपके पैरों तलें जमीन खीसक जाएगी। जी हां दरअसल इस मां ने अपने ही बेटे की बोली लगा दी है।  

    आपको बता दें कि हम जिस महिला की बात कर रहे है वह रूस की रहने वाली महिला है इस महिला ने अपने ही बच्चे की बोली लगा दी , जी हां, रूस की रहने वाली एक महिला जिसका नाम नरगिजा बताया जा रहा है, वह रूस के एक मॉल में अपने ही 7 साल के बेटे की बोली लगाती नजर आई, जिसे देख लोग भी हैरान है। 

    इस वजह से लगाई बेटे की बोली 

    इस घटना के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 36 साल की नरगिजा अपने बेटे की बोली मजबूरी वश लगा रही थी। जानकारी मिली है कि नरगिजा को पैसों की सख्त जरूरत थी। उसे अपना कर्जा उतारना था, जिसके लिए वह अपना बच्चा ही बेच रही थी। इस मामले में जानकारी मिली कि महिला को 4 लाख रुपये की जरूरत थी। वहीं वह रूस के मॉल में पहुंच खुलेआम बेटे का हाथ थाम बोली लगाती नजर आई, जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। 

    अब जेल में है बंद 

    आपको बता दें कि रूसी महिला नरगिजा को यकीन था कि वह बेटे की बोली लगाकर अपने सर का कर्ज उतार लेगी।  इस वजह से ही वह एक हाथ में पैसों की राशि का टैग लिए खड़ी थी। ऐसे में जब मॉल में आसपास के लोगों ने नजारा देखा तो सब दंग रह गए। यह मामला हर किसी के लिए चौंका देने वाला था। ऐसे में महिला की तस्वीर खींच किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला को बोली के पैसे तो ना मिल सके लेकिन अब वह जेल के अंदर बंद है, इस घटना के बारे में जान कर लोग दंग रहे गए।