File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया में बहुत से लोग ऐसे होते है जो अनोखी ख्वाहिशें पालते है, बहुत अजीब इच्छाएं भी रखते है, इनमे कुछ लोग बहुत जिंदादिल होते है जो अपनी लाइफ को बड़े ही उत्साह के साथ जीते है और इतना ही नहीं बल्कि जब वे दुख में भी होते है तो उसे भी काफी एन्जॉय करते है। आमतौर पर दुनिया में मौत के बात मातम मनाया जाता है, लेकिन एक महिला ऐसी भी है जो इससे अलग कुछ और करना चाहती है। आइए जानते है…. 

    दरअसल इस महिला ने जो किया है उसकी चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है। आपको बता दें कि इस महिला ने अपने अंतिम संस्कार के लिए कुछ नियम बनाएं हैं, जिसे लोगों से फॉलो करने के लिए कहा है। कुछ लोग महिला का वीडियो देखकर जहां हैरान हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। लेकिन यह सब लोगों के लिए बहुत ही हैरान कर देने वाला है। 

    बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक टॉक पर @iamjist नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। ‘मिरर’ के मुताबिक,  महिला ने अंतिम संस्कार को लेकर एक से बढ़कर एक मजेदार 9 नियम बनाए हैं। जिसे पढ़कर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। क्योंकि, महिला ने अपनी मौत पर लोगों के रोने की समय सीमा भी तय कर दी है। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो आइए, जानते हैं महिला ने कौन-कौन से 9 नियम बनाए हैं। जिसका पालन करने के लिए उन्होंने लोगों को कहा है। 

    ये है अंतिम संस्कार के 9 नियम

    1. जो कोई भी अंतिम संस्कार में आएगा उसे महिला के साथ अपना कोई पुराना फोटो दिखान पड़ेगा। 
    2. कोई भी अंतिम संस्कार में 20 मिनट से ज्यादा समय तक नहीं रो सकता है। 
    3. इतना ही नहीं महिला ने अपील की है कि ताबूत के सामने मेकअप के सामान रखे जाएं। जैसे कि फाउंडेशन, लिपग्लॉस, मस्कारा मेकअप के सामान।
    4. महिला के ताबूत के सामने ज्यादा लोग एक समय तक नहीं रहे। 
    1. अंतिम संस्कार के वक्त जो भी स्पीच देगा उसे 5 मिनट के अंदर ही खत्म करना होगा। 
    2. कोई भी काले कपड़े पहनकर नहीं आएगा। सबको रंग-बिरंगे कपड़ने पहनने होंगे। 
    3. अंतिम संस्कार में हर किसी को च्युइंगम लाना होगा। 
    4. महिला के अंतिम संस्कार पर हर किसी को दो पैग शराब पीनी होगी। अगर कोई उससे कम पीता है तो उसे घर ले जा सकता है। 
    5. इसके अलावा उसके अंतिम संस्कार में चिकन, मैक्रॉनी जैसी चीजें परोसी जाएं। साथ ही ताबूत में भी एक प्लेट रखी जाए।