PIC: Tattooographer Karan/Instagram
PIC: Tattooographer Karan/Instagram

    Loading

    नई दिल्ली: बहुत से लोगों की ख्वाहिश होती है कि, वह रोड ट्रिप करते हुए लेह-लद्दाख (Leh-Ladakh) की सुंदरता देखने जाएं। यह एक ऐसा सफर है जिसे देखकर काफी सुकून मिलता है। कई लोग इस सपने को जी चुके होंगे, वहीं कई इसको पूरा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक ऐसे शख्स की फोटोज सामने आई हैं, जिसने लेह-लद्दाख के अपने टूर को खास अंदाज में यादगार बनाया है। हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं वह टैटूग्राफर करण (Tattoographer Karan) हैं। 

    करण ने लद्दाख में मौजूद जानी-पहचानी पैंगोंग झील (Pangong Lake) पर न्यूड होकर फोटोशूट (Nude Photoshoot) करवाया है। जिसके बाद उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है। वह इन्फ्लुएंसर हैं और अपने टैटूज को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by THE ONE (@tattoographer)

    कारण दुनिया के पहले फुल मॉडिफाइड बॉडीबिल्डर भी हैं। इसका मतलब है कि, उनके शरीर पर बस टैटू ही टैटू हैं। यहां तक कि उन्होंने अपनी आंखों तक में इंक दाल रखी है। एक रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक में भी इनका नाम दर्ज है। 

    टैटूग्राफर करण ने अपने न्यूड फोटोशूट के बारे में मीडिया को बताते हुए कहा कि, वह नेचर लवर हैं, इसलिए उन्होंने न्यूड फोटोशूट करवाया। वहीं, यह झील बहुत दूर तक फैली है और जहां उन्होंने फोटोज क्लिक की वहां पर कोई इंसान या जानवर तक नहीं था। बता दें कि, 134 किलोमीटर लंबी यह झील भारत से लेकर चीन तक फैली है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by THE ONE (@tattoographer)

    करण आगे कहते हैं, वह अपनी मम्मी के जन्मदिन पर 21 जून को लेह-लद्दाख ट्रिप पर निकले थे। फिर अपने बर्थडे (2 जुलाई) को पैंगोंग झील पहुंचे और उन्होंने यह तस्वीरें भी उसी दिन ली थी। वह कहते हैं कि, पैंगोंग लेक ऐसा शांत और प्यारा इलाका है, जहां कोई भी जाकर पूरा न्यूड होकर बैठेगा तो उसका अनुभव ही अलग होगा।’ बता दें कि, करण गोवा के बीच पर भी न्यूड फोटोशूट करवा चुके हैं।