शेरों (Lion) की दहाड़ से बड़े से बड़े जानवरों के होश जानवरों के होश पसीने छुड़ा देती है। उनकी ताकत के सामने कोई भी टिक नहीं पता है। इसी वजह से शेर जंगल का राजा भी कहलाता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर शेरों के कई वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सबके होश उड़ गए हैं।
वायरल हो रही इस वीडियो में शेरों के एक दल को जंगल से निकलकर इंसानी बस्ती के आस-पास देखा गया है। दरअसल, जनसंख्या बढ़ने और शहरीकरण के कारण लगातार जंगलों को काटे जा रहे हैं। जिसकी वजह से जंगली जानवरों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण जंगली जानवरों को कई बार इंसानी बस्तियों के पास देखा जाता है।
Another day in Gujarat,India. pic.twitter.com/QGeGTswN1X
— Susanta Nanda (@susantananda3) November 27, 2022
इस वायरल हो रहे वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि, यह वीडियो गुजरात के गिर का है। गुजरात के गिर में अक्सर शेरों को जंगल से निकलकर इंसानी बस्तियों के आस-पास शिकार की फिराक में देखा जाता है।