(Image-Twitter-@javroar)
(Image-Twitter-@javroar)

    Loading

    नई दिल्ली: अक्सर इंसान अपनी ताकत का इस्तेमाल बेजुबान जानवर पर करता है, उसे प्रताड़ित करता है, हम यह भूल जाते है कि वे भी जीव है उन्हें भी दर्द होता है।  जी हां ऐसा ही एक क्रूरता भरा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है, दरअसल एक शख्स गधे को बेहरमी से पिट रहा है, कई मार खाने के बाद गधा भी चिढ जाता है फिर वो जो करता है वह देखने लायक होता है। 

    दरअसल एक शख्स बेजुबान गधे को बुरी तरह पिट रहा था इसके बाद गधे ने भी उसकी पिटाई कर दी उसे जमीन के बल गिराकर इतना घसीटा की उसे इस जन्म में तो क्या अगले कई जन्म ऐसे करने का वो सोचेगा भी नहीं। जी हां कहते है न कर्म एक चक्रव्यूह है जो हम करते है वही हमारे पास वाइप्स पलटकर आता है इसी ही इस वीडियो में देखने को मिला है। 

     

    कुछ लोग ऐसे होते है जिन्हे कमज़ोर और बेजुबान पर अपनी ताकत दिखाना बहुत पसंद होता है। आपको बता दें कि ट्विटर के @javroar अकाउंट पर शेयर  किया गया है।  जैसा की आप इस वीडियो में देख सकते है कि एक लड़का गधे को बुरी तरह लात मारकर पीट रहा था।  उसके बाद गधे ने लड़के की जो हालत की वो देखने लायक थी। गधे ने भी ईंट का जवाब पत्थर से दिया। जबरदस्त वीडियो को 17 लाख से ज्यादा व्यूज मिले वही एक लाख से ऊपर लाइक्स भी मिले। अब भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।