(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली: रोजाना अजीबोगरीब चीजें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलती है। जिससे कई बार हमारा मनोरंजन होता है, तो कही बार हम हंसी से लोटपोट हो जाते है। ऐसा ही एक वाकया इन दिनों सामने आया है, दरअसल एक शख्स ने अपने बॉस  के लिए रेजिग्नेशन लेटर लिखा है जो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। हैरानी की बता तो यह है कि इस लेटर में पढ़ने के लिए बहुत कुछ नहीं है, मात्र तीन शब्द है, लेकिन लोगों को काफी मजा आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस त्याग पत्र को पढ़कर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। आपको बता दें कि इस शख्स ने तीन शब्दों में ही बॉस को इस्तीफा थमा दिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है…. 

    जैसा कि आमतौर पर हम देखते है कि लोग जब इस्तीफा देते हैं तो अपने अंदाज में इसका मैटर तैयार करते हैं। इसमें कम से कम लोग अपने बॉस या कंपनी को धन्यवाद देते हैं। अपना अनुभव भी शेयर करते हैं। कई बार इस्तीफा देने की वजह भी बताई जा रही है। लेकिन इस लेटर में केवल डियर सर के बाद ‘बाय-बाय सर’ ही लिखा गया है। ट्विटर पर कावेरी नाम की यूजर ने इस लेटर की तस्वीर शेयर की, जिसे देख लोगों कि हंसी नहीं रुक रही है। 

     

    आपको बता दें कि इस अनोखे रेजिग्नेशन लेटर को पढ़कर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दीं। लोगों ने अपने अपने अनुभव भी साझा किए। सुभाष नाम के यूजर ने लिखा, मेरे ऑफिस में भी ऐसा ही हुआ। वही एक दूसरे शख्स ने लिखा, आई ऐम रिजाइन। इसके बाद नीचे साइन करके निकल गया। ऐसा अनोखा त्यागपत्र देख लोग खूब हस रहे है।