
सोशल मीडिया (Social Media) पर विमान का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग अपने दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया। यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन जहां वायु सेना के सी-17 कार्गो जेट (Air Force C-17 Cargo Jet) ने उड़ान भरी। यह पायलट किस तरह गगनचुंबी इमारतों के बीच से विमान उड़ा रहा था। यह देखकर आप हैरान हो जाएंगे। यह सफर रोमांच से भरा हुआ होगा। लेकिन उतना ही खतरनाक है।
यह नजारा देखने में वाकई शानदार है। यह पायलट का करतब लोगों को हैरान कर दिया। वहीं दूसरी ओर लोगों के यह आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में ऊंची इमारतों के बीच वायु सेना के सी-17 कार्गो जेट (Air Force C-17 Cargo Jet) ने उड़ान भरी थी। पायलट के करतब को देखकर लोगों के पसीने छूट गए।
No, no, no, just no. Royal Australian Air Force jet weaves through the skyscrapers of downtown Brisbane, on purpose. It was a rehearsal for an air show, causing immediate flashbacks to 9/11. pic.twitter.com/oR8NwIW5Yp
— Mike Sington (@MikeSington) September 24, 2021
यह वीडियो बोइंग सी-17ए ग्लोबमास्टर III (Boeing C-17A Globemaster III) के इस वीडियो को बीते गुरुवार को अभ्यास के दौरान फिल्माया गया था। पायलट ने विमान ने शहर के बीचो-बीच बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भरी थी। यह वीडियो विमान के अंदर से लिया गया है और इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे कि ये उड़ान कितनी दिलचस्प और हैरतअंगेज थी। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे कॉकपिट में बैठे पायलट को इमारतों, पुलों और घरों से सावधान रहने की हिदायत दी जा रही थी।
रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान वार्षिक सन सुपर रिवर फायर (Sunsuper River Fire) कार्यक्रम के लिए पूर्वाभ्यास कर रहा था, जो तीन सप्ताह के 2021 ब्रिस्बेन महोत्सव के समापन में शनिवार रात क्वींसलैंड की राजधानी में आयोजित किया गया था। यह वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।