Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    शादी (Wedding) के एड आज तक आपने कई देखे होंगे।  इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी का एक अनोखे प्रस्ताव का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसे देखकर लोग हंसी से लोट-पोट हो रहे है। आये दिन सोशल मीडिया पर इस तरह के कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते है। कुछ हैरान कर देने वाले होते और कुछ ऐसे होते है। जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं होता है।

    इन दिनों लोगों को हंसाने के लिए शख्स का अनोखे अंदाज में शादी के प्रस्ताव का वीडियो छाया हुआ है। यह वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। यह वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। वीडियो में एक शख्स  अलग ही फनी लुक में नजर आ रहा है। शख्स वीडियो में बड़े मजाकिया अंदाज में अपनी प्रोफाइल, पढ़ाई-लिखाई और परिवार के बारे में बता रहा है और फिर आगे कहता है कि उसे दुल्हन चाहिए।

    शख्स का वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर हर्ष गोयनका ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।

    वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा है-‘यह एक योग्य दुल्हन की तलाश में है, कृपया आवेदन करें।’ वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। लोग खूब एन्जॉय कर रहे है।