नई दिल्ली : सोना-चांदी हो या फिर हीरे का जवाहरात (Diamond Jewellery) ये किसे नहीं पसंद है। यूं कहें ये तो सभी की पसंद है। फिर चाहे वो महिला हो या मर्द, लेकिन इनकी कीतम ज्यादा होने की वजह से आम आदमी इसे बड़ी ही मुश्किल से खरीद पाता है। मगर शौक पूरा करने का सपना हर किसी का होता है। खैर ये तो बात हुई इंसानों की, लेकिन क्या आपने कभी चूहे को हीरे के हार खरीदते देखा है? वैसे खरीदते तो हमने भी नहीं देखा है, लेकिन चुराते जरुर देखा है। यकीन करना थोड़ा मुश्किल जरुर होगा, लेकिन ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।
दरअसल, मामला कुछ इस तरह का है कि वीडियो देखने के बाद कहा जाता है कि ये किसी ज्वैलरी के शोरूम का होगा। जहां पर कई महंगे गहने रखे हुए हैं। इन गहनों में डायमंड के गहने भी है। जिस जगह पर डायमंड के हार हैं। वहां पर एक चूहा नजर आ रहा है। जो एक हार को लेकर बड़ी ही आसानी से रफूचक्कर हो जाता है। वहीं इसे लेकर जाने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि शॉप के मालिक पर क्या बीती होगी।
#अब ये चूहा डायमंड का नेकलेस किसके लिए ले गया होगा…. 🤣🤣 pic.twitter.com/dkqOAG0erB
— Rajesh Hingankar IPS (@RajeshHinganka2) January 28, 2023
बता दें कि वीडियो को Rajesh Hingankar IPS ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। जहां पर उन्होंने लिखा है कि अब ये चूहा डायमंड का नेकलेस किसके लिए ले गया होगा। फिलहाल, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये वीडियो कहां का है और कब की ये घटना है, लेकिन वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान है कि महंगे सामानों को कुतरने वाला चूहा अब हाथ की सफाई भी दिखाने लगा है।