(Image-Twitter-@oliviasstories)
(Image-Twitter-@oliviasstories)

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया में ऐसी कई जगह है जहां कुछ अलग ही रतिरिवाज होते है, जो हमें चौंका देते है, किसी इंसान को राजा बनने की बात तो आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन आज हम आपको जो बताने जा रहे है वह शायद आपने अब तक नहीं सुनी होगी। जी हां आयरलैंड (Ireland) एक ऐसा देश है जहां बकरे (Goat) को तीन दिन का राजा बनाया जाता है, और इसकी रानी कोई बकरी नहीं बल्कि सबसे खूबसूरत लड़की को रानी बनाया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि तीन दिन के बकरे राजा का मुकुट (King Crown) भी पहनाते हैं। 

    बकरा राजा की रानी सबसे खूबसूरत लड़की 

    आपको बता दें कि आयरलैंड (Ireland) में  प्यूक फेयर (PuckFair) नाम का एक त्यौहार मनाया जाता है। इस अनोखे त्यौहार में होता ये है कि पूरे गांव की बागडोर तीन दिनों तक एक बकरे के हाथ सौंप दी जाती है। बकरे को ताज पहना कर गद्दी पर बैठाया जाता है उसके बगल में शहर की सबसे सुंदर लड़की को रानी बनाकर बैठाया जाता है। आपको बता दें कि आयरलैंड (Ireland) में ये विशेष त्यौहार को जुलाई आखिरी हफ्ते से शुरुआती अगस्त के बीच मनाया जाता है। इस त्यौहार के दौरान बकरे को तीन दिन का राजा बनाया जाता है, जिसे पूरी ठाठ के साथ राजा के पद पर बैठाया जाता है। 

     

    खास जंगली माउंटेन गोट बनता है राजा

    दरअसल आयरलैंड के इस विशेष त्यौहार के लिए खास जंगली माउंटेन गोट को राजा बनाने के लिए चुना जाता है। त्यौहार में गोट परेड के दौरान लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ भी उमड़ती है। राजा बकरे को किंग पक के नाम की उपाधि दी जाती है और इतना ही नहीं बल्कि उसका राजतिलक भी किया जाता है। विशेष त्यौहार में राजा बकरे की खास खातिरदारी भी की जाती। उसे महंगे पेड़ की टहनियां और पत्तागोभी दी जाती है। अंत में तीन दिन बाद राजा को वापिस उसके जंगल विदा कर दिया जाता है। इस तरह आयरलैंड में यह त्यौहार मनाया जाता है।