Representative Photo
Representative Photo

    Loading

    शादी (Wedding) का दिन हर लड़की के लिए बहुत खास होता है। वह शादी में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए कई तैयारियां करती है। शादी में दूल्हा-दुल्हन (Groom and Bride) आकर्षण का केंद्र होते है। इसलिए वह शादी में अपने लुक को लेकर बहुत मेहनत करते है। लेकिन इन दिनों एक दुल्हन ने अपनी अजीबोगरीब समस्या के बारे में बताया है। दुल्हन अपनी शादी में हंस भी नहीं सकती है। यह सुनकर आपको अजीब जरूर लगेगा।

    आपको बता दें कि 29 साल की हन्ना की जल्द ही शादी होने वाली है और वह अपनी शादी में एक समस्या को लेकर परेशान है कि वह अपनी शादी में खुलकर हंस भी नहीं सकती है। क्योंकि उनके दांत पीले और उबड़-खाबड़ हैं। अपनी इस समस्या की वजह से हन्ना ने पार्टियों में जाना छोड़ दिया। हन्ना ने अपनी इस समस्या के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया और लोगों से अपने इस समस्या को दूर करने के लिए तरीका पूछा है।

    हालांकि हन्ना ने कई तरीके अपना चुकी है। लेकिन कोई हल नहीं निकला। हन्ना की कुछ दिनों में शादी है। वह चाहती है कि उनकी समस्या का हल मिल जाये। डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े कर लिए है।

    हन्ना जब छोटी तब उनके दूध के दांत नहीं टूट और नए दांत आ गए। जिसकी वजह से वह आपस में चिपके हुए है। हन्ना दिन में दो बार ब्रश करती है। लेकिन अब ले डॉक्टर ने हन्ना को उनके दांत सफेद करने का वादा  किया है।