Dead Body
Representative Photo

    Loading

    अमेरिका : सोशल मीडिया पर अमेरिका (America) के टेक्सास (Texas) में हुई एक घटना इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है। इस घटना के बारे में जानने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपको बता दें कि टेक्सास में आकाशीय बिजली (Lighting) गिरने के चलते एक शख्स बहुत ही ज्यादा बुरी तरह घायल हो गया था। 

    शख्स की हालत इतनी ज्यादा बिगड़ गई थी कि एक घंटे तक उसकी सांसे थम गई थी। जब एक घंटे तक उसकी सांसे नहीं चली तो उसके बाद तो घरवालों ने यही मान लिया था कि वो अब ज़िंदा नहीं रहा। वो मर चुका है। इतना ही नहीं डॉक्टरों ने भी उसे पूरी तरह से मरा हुआ मान लिया था। आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि अब वो मारा हुआ शख्स जिन्दा है। 

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना साल 2020 की है। जब शख्स फ्लोरिडा के बीच पर अपने परिवार के साथ मौजूद था। उसी दौरान उस पर बिजली गिरी और मुंह से झाग निकलने लगा था। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया गया। उसे बचाने के लिए उसके कोहनी, घुटनों, हाथ और पैर तक काटने पड़े। 

    ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि बिजली गिरने की वजह से वे बुरी तरह सूज गए थे। फिर उसकी हालत बिगड़ने लगी और कंडीशन इतना बुरा हो गया कि उसकी सांसे थम गई। हालांकि, बाद में 1 घंट तक सांसे नहीं चलने पर सब ने उसे मारा हुआ मान लिया था। फिलहाल, शख्स जिन्दा है और ठीक है।