कुछ यूं कुश्ती करते नजर आये दो चूहे, क्यूट वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

    Loading

    नई दिल्ली: रोजाना सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते है जिसे हमने पहले कभी नहीं देखा होता है, घर में आपने चूहे तो बहुत बार देखे होंगे, लेकिन दो चूहे की लड़ाई नहीं देखी होगी, जी हां इस वीडियो में आप देख सकते है आखिर दो चूहे किस तरह कुश्ती कर रहे है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते है इस वीडियो के बारे में…. 

    यूं लड़ते नजर आए दो चूहे

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में चूहों के बीच घमासान लड़ाई (Rats Fight)  हो रही है जोड़े देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग हैं। आप दोनों चूहों को इंसानों की तरह खड़े होकर लड़ते देख सकते हैं। दो चूहे की यह मजेदार घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आप देख सकते हैं कि जिस समय दोनों चूहे इंसानों की तरह लड़ रहे थे, वहां एक शख्स बैठा हुआ था। हालांकि, उस शख्स ने अपनी आंखों से यह घटना नहीं देखी, क्योंकि चूहे उस शख्स के पीछे लड़ रहे थे। लेकिन अब इस वीडियो के जरिये पूरी दुनिया चूहे की यह लड़ाई देख रहे है।

    दो पैरों पर खड़े होकर की कुश्ती

    चूहे के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सोफे पर बैठकर मोबाइल में कुछ देख रहा होता है। इसी बीच उसके पीछे फर्श पर दो चूहे भागदौड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों इंसानों की तरह खड़े होकर आपस में लड़ने लगते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले दोनों एक-दूसरे को काटने की कोशिश करते हैं। इसके बाद दो पैरों पर खड़े होकर दोनों इंसानों की तरह कुश्ती करने लगते हैं। थोड़ी देर लड़ने के बाद दोनों अपने-अपने रास्ते चले जाते हैं, वीडियो देखने में बहुत ज्यादा क्यूट है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Discovery Engenharia (@discovery.engenharia)

     

    वायरल हो रहा वीडियो 

    इसके बाद एक चूहा सोफे पर बैठे शख्स के सिर के पास घूमता नजर आता है। शख्स को इस दौरान अहसास होता है कि उसके सिर के पास कुछ है, हालांकि वह उसपर ज्यादा ध्यान नहीं देता है। शख्स अपना मोबाइल चलाने में बिजी रहता है। बता दें कि यह वीडियो को discovery.engenharia नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना मजेदार है कि इसे अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, अब भी इस वीडियो को बहुत देखा जा रहा है।