यूक्रेन के जाबाज़ दंपति, बिना गोलीबारी से डरे रूसी सैनिकों को भगाया, देखें- वायरल वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: वैसे तो सबको अपनी जान की परवाह होती है, लेकिन राष्ट्रप्रेम से बढ़कर कुछ नहीं होता, जी हां ऐसा ही एक जाबांज़ और बेहद हिम्मत वाला जोड़ा इन दिनों यूक्रेन में दिखाई दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हम सब जानते है कि यूक्रेन की इस वक्त क्या स्थिति है, हर तरफ मौत मंडरा रही है, ऐसे में यूक्रेन के एक बुजुर्ग दंपति ने रूसी सैनिकों के खिलाफ गजब का साहस दिखाया है। जो वाकई में बेहद काबिले तारीफ़ है, आइए जानते है आखिर इस जोड़ी ने क्या किया है… 

    बिना शस्त्र रुसी सैनिकों को खदेड़ा 

    आपको बता दें कि दरअसल हथियारबंद  रुसी सैनिक दंपति से उनकी प्रॉपर्टी खाली करवाने आए थे, जिन्हे वहां खाली हाथ लौटना पड़ा। खास बात यह है कि बिना किसी हथियार के ही इस बुजुर्ग जोड़े ने रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस दंपति की जितनी तारीफ की जाए कम ही है। 

    ऐसे करते है रुसी सैनिकों का सामना 

    दरअसल इस वायरल हो रहे वीडियो में चार रूसी सैनिकों को यूक्रेन के मायकोलायिव ओब्लास्ट प्रांत के वोज्नेसेंस्क गांव में एक घर में घुसते हुए दिखाई देते हैं। उसी वक्त तीन सोल्जर परिसर में दाखिल होते हैं, जबकि चौथा बाहर इंतजार करता है। परिसर में आने पर अपने हथियारों से लैस रूसी सैनिक फैल जाते हैं और यूक्रेनी सैनिकों की तलाश करने लगते हैं। इसी बीच घर के अंदर से बुजुर्ग दंपति बाहर आता है और उन पर चिल्लाने लगता है। बिना डरे वो रूसी सैनिकों का मुकाबला करते है। 

    दंपति को डराने के लिए हवा में चलाई गोली

    इस वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि रूसियों में से एक शख्स कपल को डराने के लिए हवा में गोली चला देता, लेकिन इससे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वे बड़े हिम्मत से डटे रहते है। दंपति उन पर चिल्लाते रहते हैं और उन्हें घर से बाहर निकल जाने के लिए कहते हैं। कुछ मिनटों तक बहस जारी रहती है। आखिरकार रूसी सैनिक दंपति के आगे झुक जाते हैं और बाहर चले जाते हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hindustan Times (@hindustantimes)

     

    सोशल मीडिया पर हो रही सराहना  

    यूक्रेनी दंपति रूसी सैनिकों के पीछे-पीछे परिसर के मेन गेट तक जाते हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो कि सभी सोल्जर्स यहां से चले गए हैं। इस दौरान एक कुत्ता सैनिकों पर भौंकता हुआ दिखाई देता है। दंपति मेन गेट बंद करते हैं और घर के अंदर चले आते हैं। इस कपल की बहादुरी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

    कुछ ट्विटर यूजर्स इसे हैरान करने वाला साहस बता रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि रूसी सेना से लड़ने के लिए हर एक यूक्रेनी नागरिक के अंदर ऐसी ही बहादुरी की जरूरत है। ऐसे परिस्थिति में इस तरह हिम्मत और धैर्य बनाये रखना वकाई में बेहद बड़ा हौसले वाला काम है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।