आरोपी पति-पत्नी
आरोपी पति-पत्नी

Loading

गोंडा: प्रॉपर्टी (Property) की लालच में अक्सर लोग इतने अंधे हो जाते हैं की एक दूसरे की जान के दुश्मन बन बैठते हैं। कई मामलों में तो लोग अपनों की भी जान लेने से नहीं कतराते। लेकिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा (Gonda) जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पति-पत्नी ने प्रॉपर्टी (Property) हड़पने की चाह में एक अनोखा षड्यंत्र रचा। महिला ने पहले तो अपने पति की हत्या (Murder) की झूठी कहानी गढ़ी, और उसकी हत्या (Murder) के आरोप में ससुराल वालों को ही जेल भेज दिया। पर जब इस षड्यंत्र का भांडा फुंटा तो पुलिस भी दंग रह गई। 

 

दर्ज कराया हत्या का झूठा मामला 

घटना उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र बैसिया चैन की बताई जा रही है। इलाके में रहने वाली गुड़िया नाम की महिला ने अपने पति रामकरन की हत्या और लाश गायब करने का आरोप लगाते हुए इसी साल जून में ससुर और तीन देवरों के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद पुलिस ने महिला के ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस कथित हत्या की जांच में जुटी हुई थी। 

जिंदा पति की लाश तलाशती रही पुलिस 

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पुलिस को काफी खोजबीन के बाद भी ना तो रामकरन की लाश मिली और ना ही उसकी हत्या का उद्देश्य समझ में आया। इसके बाद पुलिस ने पारिवारिक एंगल से जांच की, तो ज्ञात हुआ, कि परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसके बाद कॉल विवरण और मुखबिरों की सहायता से सर्विलांस टीम ने खोजबीन शुरू की।

प्रॉपर्टी के चक्कर रचा षड्यंत्र 

पुलिस ने गुड़िया के पति रामकरन को गुजरात के कच्छ से जिंदा खोज निकाला। सख्ती से पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। दंपति ने बताया, कि प्रॉपर्टी हथियाने के चक्कर में उन्होंने षड्यंत्र रचा था, क्योंकि, ससुर और देवरों को सजा मिलने के बाद प्रॉपर्टी उनके नाम हो जाती। फिलहाल, पुलिस ने दंपति के विरुद्ध 194 सीआरपीसी कार्यवाही करने हेतु रिपोर्ट कोर्ट को प्रेषित की है।