aligarh
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली/अलीगढ़. कुछ समय से सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) से एक कथित भूत (Ghost) का वीडियो फिलहाल तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि CCTV फुटेज अलीगढ़ के बन्नादेवी थानाक्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर का है। वहीं इस इलाके में भी ये वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, ‘नवभारत’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अब इस वीडियो को लेकर अब लोग भी तरह-तरह की नई बातें कर रहे हैं।

    वहीं ट्विटर पर यह वीडियो को @DineshKumarLive नाम के हैंडल से शेयर हुआ है। वहीं कैप्शन के मुताबिक, CCTV फुटेज अलीगढ़ के बन्नादेवी थानाक्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर का बताया जा रहा है। इस विडियो में यूजर के मुताबिक और इस फुटेज के सामने आने के बाद इलाके में ‘भूत’ चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, ‘नवभारत’ ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो को आप देखेंगे तो इसमें  रात का वक्त है और मोहल्ले में सन्नाटा सा पसरा हुआ है। लेकिन अगले ही पल घर के बाहर चादर ढकी हुई एक महिला नजर आती है। जिसे अब भूत बताया जा रहा है।

    हालाँकि इस वीडियो को देखकर इस बात का भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि फुटेज ‘एडिटेड’ है। क्योंकि, जैसे ही महिला की एंट्री होती है, वहां क्लिप में आपको एक जर्क महसूस होगा। वहीं इस वायरल फुटेज को लेकर कई ट्विटर यूजर्स भी कुछ इसी तरह की बातें रख रहे हैं। जहां यूजर लिखते हैं कि, ये वीडियो एडिटेड लग रहा है। स्लो मोशन में याग साफ़ पता चल सकता है। और फिर अगर ये सीसीटीवी फुटेज है, तो उसमें समय और तारीख क्यों नहीं दिख रही।

    इसके साथ ही दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा है, भाई रात में ऐसे ट्वीट मत किया करो, डर लग जाता है। एक अन्य यूजर का लिखना था कि, लगता है कोई जबरदस्त फिरकी ले रहा है। एक यूजर का यह भी कहना था कि, मैंने तो इससे घटिया एडिटिंग नहीं देखी थी। हालांकि ‘नवभारत’ ऐसी किसी भी घटना या विडियो की कोई भी पुष्टि नहीं करता है।