इस वीडियो में एक शख्स सड़क किनारे पेंटिंग (Amazing Painting) बना रहा है।
नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते है। यह वायरल वीडियो लोगों को भी बेहद पसंद आते है। चाहे वो इंसानों के वीडियो हो यह जानवरों के। इस वीडियो के जरिए लोगों का अच्छा मनोरंजन हो जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
कहते है हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं। ऐसे ही टैलेंटेड लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सड़क किनारे पेंटिंग (Amazing Painting) बना रहा है। वहीं, दूसरी तरफ एक महिला एंबुलेंस के शीशे पर सुंदर सी आकृति बना रही है।
We can never judge a book by its cover! pic.twitter.com/MaZq7vtzv2
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) February 8, 2022
यह वायरल वीडियो IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘हम किसी किताब को उसके कवर से नहीं आंक सकते!’। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि, एक शख्स पुरानी सी और मैली-कुचैली लुंगी और फुल टी-शर्ट पहने हुए दिख रहा है। वहीं, यह शख्स देखते ही देखते सड़क किनारे दीवार पर शानदार पेंटिंग बना देता है।
इस वीडियो में आगे एक महिला एंबुलेंस के शीशे पर नर्स और डॉक्टरों की तस्वीर बनाती हुई नजर आ रही है। यह महिला भी काफी साधारण सी दिख रही है। इस महिला के हाथ में एक झोला है, लेकिन उसकी पेंटिंग देखकर हर कोई दंग रह जाता है।
अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे है। वहीं, इस अद्भुत कलाकारी की तारीफ कर रहे हैं।