watch viral video giant-python-suddenly-came-on-the-road-people-stopped-vehicles-then-python-crossed-the-road

अब सोशल मीडिया पर एक विशालकाय अजगर (Python) का वीडियो वायरल हो रहा है।

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाते हैं, जिसे देख कई लोग हैरान रह जाएं। कुछ वीडियो तो इतने डरावने होते है, जिसे देख लोगों की रूह कांप जाती है। अब सोशल मीडिया पर एक विशालकाय अजगर (Python) का वीडियो वायरल हो रहा है। यह अजगर इतना बड़ा है, जिसे देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं।

    हाल ही में सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पर snake_unity नाम के पेज अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि, एक विशालकाय अजगर सड़क के बीचों बीच आ जाता है। उस सड़क से लगातार लोग आ जा रहे हैं। अजगर को देखते ही लोग अपनी गाड़ियां रोक लेते हैं। विशालकाय अजगर धीरे-धीरे रेंगते हुए सड़क पार करने लगता है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kingdom of snakes 🐍 (@snake_unity)

    अजगर को सड़क से जाते देख लोग अपनी गाड़ियां रोक देते हैं ताकि वो आराम से सड़क पार कर सके। कई लोग अजगर का सड़क पार करते हुए वीडियो बनाने लग जाते हैं। देखते ही देखते अजगर सड़क पार करते हुए ए झाड़ियों के अंदर चला जाता है।

    अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे है। कुछ लोगों को तो इतना विशाल अजगर देखने के बाद भी खुद की आंखों पर भरोसा ही नहीं हो रहा है। एक यूजर ने पूछा- क्या ये एनाकोंडा है। दूसरे ने लिखा- कहां रहते हैं इतने विशाल अजगर।