3 more deaths from Corona, 61 dead
File Photo

Loading

वर्धा. जिले में शनिवार को 166 नए कोरोनबाधित मिले़ जबकि 6 लोगों की मौत हुई़ मृतको में सेलू की 61 वर्षिय महिला, पुलगांव में 65, 72 वर्षिय पुरुष, वर्धा 70 वर्षिय महिला, हिंगनघाट में 60 वर्षिय पुरुष व समुद्रपुर पुरुष 69 वर्षिय पुरुष का समावेश है़ जबकि नए बाधितों में वर्धा तहसील के 101 मरिजों में पुरुष 61 व महिला 40, देवली तहसील के 16 मरिजों में पुरुष 8 व महिला 8, सेलू के 11 मरिजों में पुरुष 4 व महिला 6, आर्वी के 4 मरिजों में पुरुष 1 व महिला, कारंजा तहसील के 6 मरिजों में पुरुष 3 व महिला 3, हिंगनघाट के 26 मरिजों में पुरुष 18 व महिला 9, समुद्रपुर में 1 महिला का समावेश है.

शनिवार को 98 ने कोरोना को मात दी़ वर्तमान में 43 की रिपोर्ट प्रलंबित बताई गई़  जिले में बाधितों का कुल आंकडा 4152 तक पहुंच गया है़  अबतक 2217 लोग कोरोनामुक्त हुए़ कुल 112 की कोरोना से मृत्यु हुई़  वर्तमान में 1934 एक्टीव मरिजों पर ईलाज शुरु होने की जानकारी स्वास्थ्य प्रशासन ने दी़